Lokhitkranti

UP News : बड़ी खबर ! 15 जून को लखनऊ में 60 हजार सिपाही अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे गृह मंत्री, CM योगी भी रहेंगे मौजूद

UP News

UP News : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 15 जून को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में चयनित 60,244 सिपाही भर्ती अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इस कार्यक्रम को आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनज़र राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि यह कदम भाजपा सरकार के युवाओं को रोजगार देने के वादे को धरातल पर उतारने की दिशा में एक बड़ा संकेत है।

UP News : भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता पर विशेष जोर
सरकार इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश देना चाहती है कि पुलिस विभाग में की गई यह ऐतिहासिक भर्ती पूरी तरह पारदर्शी, तकनीकी रूप से दक्ष और समयबद्ध रही है। गृह मंत्री अमित शाह अपने संबोधन में न केवल यूपी पुलिस बल को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराएंगे, बल्कि कानून-व्यवस्था को लेकर भी सरकार के रुख को स्पष्ट करेंगे।

UP News : सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में
कार्यक्रम को लेकर लखनऊ प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। वीवीआईपी मूवमेंट, कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन के लिए विस्तृत प्लान तैयार किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन कार्यक्रम की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़े…

Eid ul Adha Mubarak : ‘थाना बदल लेकन तेवर नहीं’ नमाज के दौरान बढ़ी भीड़ तो CO अनुज चौधरी ने किया ऐसा काम, हो गया वायरल

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून