Lokhitkranti

Teen Talaak Case : ट्रिपल तलाक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पत्नी बोली…पति दो महिलाओं को घर में लाया

Teen Talaak Case : पति ने खुलेआम कबूला अफेयर

दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने और घरेलू हिंसा करने का आरोप लगाया। महिला का आरोप है कि उसके पति का दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा है और जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने उसे ट्रिपल तलाक दे दिया। यह मामला अब दिल्ली पुलिस के पास पहुंच चुका है, जहां महिला ने बाकायदा एफआईआर दर्ज कराई है और अपने साथ हुए अत्याचार की पूरी कहानी पुलिस को बताई है।

Teen Talaak Case : महिला बोली- चाकू लाकर मारने की धमकी दी

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 12 अक्टूबर 2014 को अतहर अंजुम नामक व्यक्ति से मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ना झेलनी पड़ी। महिला का आरोप है कि 18 मई 2025 को उसे जानकारी मिली कि अतहर का अफेयर एक अंजली दुबे नाम की लड़की से चल रहा है। जब वह अंजली के पते पर पहुंची, तो वहां अतहर मौजूद था और उसने खुलकर इस रिश्ते को स्वीकार करते हुए उसे तीन बार ‘तलाक’ कहकर रिश्ता खत्म कर दिया। यही नहीं, महिला के अनुसार, अतहर ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और अंजली को चाकू लाने को कहा ताकि वह उसकी गर्दन काट सके।

महिला ने आरोप लगाया कि 26 मई 2025 को अतहर ने दो अज्ञात महिलाओं को लेकर उसके घर में जबरन घुसपैठ की और उन महिलाओं ने उसे मारा-पीटा। महिला का दावा है कि उसका पति बच्चों को छीनने की धमकी भी देता है। इस सबके बाद महिला ने वूमेन सेल को फोन किया और पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। अब महिला ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग की है, जबकि पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Anshika Gupta
Author: Anshika Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून