Smart TV Tips: आज के जमाने में स्मार्ट टीवी लगभग हर किसी के घर में मौजूद होता है। कुछ मॉडल तो इतने एडवांस हो चुके हैं कि उनमें AI का भी अब सपोर्ट मिलता है। लेकिन समय के साथ-साथ इनकी भी परफॉर्मेंस कम होने लगती है और स्पीड पहले के मुताबिक बहुत स्लो हो जाती है।
अगर ऐसे ही आपका स्मार्ट टीवी भी कछुए की चाल चलने लगा है, तो इन कुछ आसान सेटिंग्स को बदलकर आप इसे स्लो से सुपरफास्ट बना सकते हैं।
1. एनिमेशन स्पीड को कम करें (Smart TV Tips)
स्मार्ट टीवी में जब कभी भी कोई ऐप खुलता है, तो उसके साथ एक एनिमेशन जरूर चलता है। यह देखने में भले अच्छा लगे, परन्तु इसके कारण टीवी की रिस्पॉन्स स्पीड बहुत धीमी हो जाती है। यदि आप इसे सही करना चाहते हैं तो पहले डेवलपर ऑप्शन को ऑन कर लें । इसके लिए टीवी की Settings में जाएँ और About पर क्लिक करें जिसके बाद Build Number पर लगातार 7 बार टैप करते रहे।

डेवलपर मोड ऑन होने के बाद Window Animation Scale, Transition Animation Scale तथा Animator Duration Scale को 0.5x पर सेट कर दें। इससे आपके टीवी के इंटरफेस की स्पीड थोड़ा बढ़ जाएगी।
2. Usage & Diagnostics को बंद करें
कई स्मार्ट टीवी को लगातार आपके व्यूइंग डेटा को कंपनी को भेजते रहते हैं। इससे इसके सिस्टम पर अतिरिक्त लोड पड़ जाता है इसके अलावा टीवी भी स्लो हो जाता है। इसे बंद करने के लिए Settings में चले जाएं, फिर Privacy अथवा Device Preferences में जाकर Usage & Diagnostics को ऑफ कर दें।

3. बैकग्राउंड प्रोसेस को लिमिट करें (Smart TV Tips)
टीवी में बहुत बार बैकग्राउंड में चलने वाले प्रोसेस भी स्लो स्पीड के कारण बनते हैं। आप डेवलपर ऑप्शन में जाएं और बैकग्राउंड प्रोसेस की लिमिट सेट करें क्यूंकि ऐसा करने से परफॉर्मेंस बहुत बेहतर हो जाती है।

इन कुछ आसान टिप्स की मदद से आपका स्मार्ट टीवी न केवल तेज़ रिस्पॉन्स देगा, बल्कि ऐप्स भी स्मूद तरीके से खुलेंगे।
Read More: Kajri Teej 2025: कजरी तीज पर जरूर करें ये उपाय, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व



