IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को होने वाला भारत-पाकिस्तान महामुकाबला अब मौसम की मार झेल सकता है। कोलंबो के R. Premadasa Stadium में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। श्रीलंका के मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में कम दबाव बनने की चेतावनी दी है, जिससे मैच के दौरान बारिश की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में करोड़ों क्रिकेट फैंस की नजर अब सिर्फ आसमान पर टिकी है।
मौसम बना सबसे बड़ा विलेन
भारत-पाकिस्तान महामुकाबले से पहले मौसम सबसे बड़ा खतरा बनकर उभरा है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। अनुमान है कि मैच शुरू होने से पहले हल्की बारिश हो सकती है, जबकि मुकाबले के दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। मैच के समय तापमान करीब 27°C और नमी लगभग 70% रहने की संभावना है, जो खिलाड़ियों के प्रदर्शन को प्रभावित कर सकती है। (IND vs PAK)
शानदार फॉर्म में दोनों टीमें
इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में हैं। भारतीय टीम ने अमेरिका को हराने के बाद नामीबिया को 93 रन से हराकर अपनी ताकत दिखाई है। वहीं पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स और अमेरिका को मात देकर आत्मविश्वास हासिल किया है। ऐसे में यह मैच सुपर-8 की राह तय करने वाला अहम मुकाबला साबित हो सकता है। (IND vs PAK)

आंकड़ों में भारत का दबदबा
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास पर नजर डालें तो भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी रहा है। अब तक खेले गए 8 मुकाबलों में भारत ने 7 बार जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ एक जीत मिली है, जो 2021 में आई थी। ऐसे में टीम इंडिया इस रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी, जबकि पाकिस्तान इतिहास बदलने की कोशिश करेगा। (IND vs PAK)
अगर मैच धुला तो क्या होगा?
अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा। इससे भारत और पाकिस्तान के कुल 5 अंक हो जाएंगे और दोनों टीमों का सुपर-8 में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा। इस स्थिति में अमेरिका, नीदरलैंड्स और नामीबिया की उम्मीदों को बड़ा झटका लग सकता है। (IND vs PAK)
Sports News: 15 फरवरी को डबल धमाका! एक दिन में भारत-पाकिस्तान के दो महामुकाबले
रिजर्व डे नहीं है
इस मुकाबले को लेकर एक और अहम बात यह है कि ग्रुप स्टेज और सुपर-8 मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। रिजर्व डे केवल सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के लिए तय किया गया है। ऐसे में अगर बारिश ने खेल बिगाड़ दिया, तो इसका सीधा असर टूर्नामेंट के समीकरणों पर पड़ सकता है। (IND vs PAK)



