Lokhitkranti

Ayodhya: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के एक साल पूरे होने पर अयोध्या में होंगे विशेष कार्यक्रम

Ayodhya

Ayodhya: अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य अभी प्रगति पर है। वहीं रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिक उत्सव की भी भव्य तैयारी चल रहीं है, यह उत्सव तीन दिवसीय होने वाला है। भगवान राम के भव्य महल में विराजमान होने का वार्षिक उत्सव, पौष शुक्ल की द्वितीया को होगा और पांच जगहों पर रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिक उत्सव को लेकर धार्मिक अनुष्ठान होगा।

प्राण प्रतिष्ठा का पहला वर्ष पौष शुक्ल द्वादशी 11 जनवरी को है
Ayodhya: कार्यक्रम की पूरी जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या धाम ट्रस्ट के महासचिव एवं विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय से मिली है। चंपत राय ने यह भी कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का पहला वर्ष पौष शुक्ल द्वादशी 11 जनवरी 2025 को है। और इसे लेकर तीन दिन का कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। 11, 12 और 13 जनवरी को 5 अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। पहला स्थान यज्ञ मंडप का है, जिसमें आम लोग नहीं जा पाएंगे, जिसको निमंत्रण जाएगा वही जा पाएगा।

Ayodhya
Shri Ram

नई सड़क का हुआ निर्माण
Ayodhya: चंपत राय से मिली जानकारी के मुताबिक, दूसरा स्थान है राम जन्मभूमि मंदिर के अंदर के हिस्से का, मंदिर के परिसर नहीं सिर्फ मंदिर जिसको बुलाया जाएगा वही जा पाएगा। तीसरा स्थान है यात्री सुविधा केंद्र का और चौथा स्थान है अंगद टीले का प्रांगण, अंगद टीले पर सारा समाज बिना किसी रोक टोक के आ सकता है। अंगद टीले के प्रांगण में जाने के लिए श्रीराम अस्पताल के पहले एक नई सड़क का निर्माण हुआ है, वहीं पर अंगद टीला भी मौजूद है और वहीं पर हमारे चार प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Ayodhya
Jai Shri Ram

18 घंटे में 2000 मंत्रों का उच्चारण
Ayodhya: माध्यंजिनी शाखा, शुक्र यजुर्वेद के 40 अध्याय हैं, 1975 मंत्र हैं, प्रत्येक मंत्र के साथ अग्नि देवता को स्वाहा किया जाएगा। यह सुबह आठ बजे से लेकर 11 बजे तक होगा। फिर 3 घंटा दोपहर 2 से 5 बजे तक होगा, छह घंटे प्रतिदिन, यानि 18 घंटे में 2000 मंत्रों का उच्चारण और आहुतियां होंगी। 11 वैदिक आचार्य शुक्र यजुर्वेद से अग्निदेवता का होम प्रारंभ करेंगे। गौरतलब है की इसी काल में हनुमान चालीसा, राम रक्षा स्त्रोत, पुरुष सूक्त, श्री सूक्त, आदित्य हृदय स्तोत्र, विष्णु सहस्त्रनाम और भगवान राम का बीज मंत्र भी होगा. इक्कीस ब्राह्मण यह काम रोज छह घंटे करेंगे, तीन घंटे सुबह और तीन घंटे शाम और ये दो पीरियड में होगा। छह लाख राम के बीज मंत्र का पारायण, यह यज्ञ मंडप के परिसर का एक हिस्सा है।

Ayodhya
Ram Mandir

गायक रहेंगे मौजूद
Ayodhya: राम मंदिर में शाम तीन बजे से पांच बजे से लेकर तीन दिन तक भगवान को राग सेवा पेश की जाएगी। गाने बजाने वाले गायक मौजूद रहेंगे और इसमें एक दिन, देश भर में ख्याति प्राप्त व्यक्ति आएगा। प्रांतीय स्तर की ख्याति प्राप्त व्यक्ति आएगा और एक स्थानीय जो भी गायक है, वादक है, वो अपना गायन भगवान को अर्पित करेंगे। एक स्थानीय एक प्रांतीय स्तर का एक अखिल भारतीय स्तर का भी मौजूद रहेगा।

यह भी पढ़ें:- 

UP IPS Transfer News : नए साल से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलों के बदले अधिकारी, देखें लिस्ट

Aniruddh
Author: Aniruddh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून