Saharanpur News : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद क्षेत्र के लखनौती गांव में 31 मई को हुई फायरिंग की घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 20 से अधिक युवक खुलेआम तमंचे लहराते और फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो एक मिनट से ज्यादा लंबा है और इसमें हमलावरों के चेहरे नकाब से ढंके हुए हैं।
Saharanpur News : 40 राउंड से अधिक चली गोलियां
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस फायरिंग कांड में करीब 40 राउंड से ज्यादा गोलियां चलाई गईं। गोली लगने से गांव निवासी संजय त्यागी घायल हो गए, जिनके पैर में गोली लगी है। इसके अलावा एक महिला के भी घायल होने की सूचना है। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग अपने बच्चों को स्कूल भेजने से भी कतरा रहे हैं।
Media error: Format(s) not supported or source(s) not found
Download File: https://lokhitkranti.com/wp-content/uploads/2025/06/ssstwitter.com_1749123934855.mp4?_=1Saharanpur News : पुराना विवाद बना हिंसा की वजह
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संजय त्यागी का अपने साले के लड़के से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते हमलावर शनिवार को करीब 20 बाइकों पर सवार होकर गांव पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। यह पूरी घटना ग्रामीणों की आंखों के सामने हुई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। देवबंद अब गैंगवार और अवैध हथियारों का गढ़ बनता जा रहा है। युवाओं के हाथ में किताबों की जगह तमंचे आ गए हैं, और गांव-गांव में छोटे गैंग पनप रहे हैं। नकाबपोश चेहरों और हथियारों से लैस ये युवक अब खुलेआम खौफ पैदा करने लगे हैं।
Saharanpur News : कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े
वायरल वीडियो ने योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। विपक्ष ने सरकार से पूछा है कि क्या देवबंद उत्तर प्रदेश का हिस्सा नहीं है? और क्या यहां कानून का राज खत्म हो चुका है? सोशल मीडिया पर भी लोग पुलिस की निष्क्रियता को लेकर नाराजगी जता रहे हैं। घटना को चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। पीड़ित परिवार न्याय के लिए अधिकारियों के दरवाजे खटखटा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
ग्रामीणों को आशंका है कि इस तरह की वारदात किसी भी समय फिर से हो सकती है। इसलिए इलाके में सुरक्षा बढ़ाने और हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।
