RIP Rajpal Yadav : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष के चाचा राजपाल सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है। जो पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जिन्होंने आज गुरुवार सुबह 4 बजे अंतिम सांस ली। वहीं इस खबर के बाद से ही यादव परिवार और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।
RIP Rajpal Yadav : सैफई में होगा अंतिम विदाई
आपको बता दें कि राजपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पांच भाइयों में से चौथे स्थान पर थे। वह शिवपाल यादव से बड़े और मुलायम सिंह यादव से छोटे थे। इनके पुत्र अंशुल यादव ने उनके मार्गदर्शन में सक्रिय राजनीति में कदम रखा और दो बार निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए। इनकी पत्नी प्रेमलता यादव ने वर्ष 2005 में राजनीति में प्रवेश कर यादव परिवार की पहली महिला नेता होने का गौरव प्राप्त किया। राजपाल यादव के पार्थिव शरीर को गुरुग्राम से उनके पैतृक गांव सैफई लाया गया है। यहां उनके अंतिम दर्शनों के लिए शव को रखा गया। यादव परिवार, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
यह भी पढ़े…
