Lokhitkranti

Ravneet Bittu in Chandigarh : राज्य मंत्री की सुरक्षा के बीच आपस में भीड़ गए सिक्योरिटी गार्ड और पुलिस, सीएम मान से पहुंचे थे मिलने

Ravneet Bittu in Chandigarh

Ravneet Bittu in Chandigarh : सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के सिक्योरिटी गार्ड और चंडीगढ़ पुलिस के सिपाही हाथापाई करते दिख रहे है। ये वीडियो उस वक्त का है, जब मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आज चंडीगढ़ में पंजाब CM हाउस जाने को लेकर आगे बढ़े और उन्हें दाखिल होने से पहले रोक लिया। जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस और केंद्रीय मंत्री बिट्टू की सिक्योरिटी के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। जानकारी के अनुसार, टकराव के बीच गाली-गलौच भी हुई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Ravneet Bittu in Chandigarh : वायरल वीडियो में क्या बातचीत हुई ?
विवाद को देख केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने चंडीगढ़ पुलिस से कहा कि, आपको क्या करना है, जो करना है करो। मुझे डिटेन करना है तो कर लो या फिर जाने दो। जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से कहा गया कि अफसर आ रहे हैं वो बात करेंगे। इस मामले में जुड़ा एक ओर वीडियो सामने आया है जिसमें चंडीगढ़ पुलिस केंद्रीय मंत्री बिट्टू के एक सुरक्षाकर्मी को गाड़ी से बहार उतारने की कोशिश कर रही है तो इस दौरान आपस में गाली-गलौच और हाथापाई देखी गई। सुरक्षाकर्मी ने कहा कि, गृह मंत्रालय ने हमें केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की सुरक्षा सौंपी है। हम उन्हें अकेला कैसे छोड़ सकते हैं। उन्हें कुछ हो गया तो कौन जिम्मेदार होगा। जब सुरक्षाकर्मी ने कहा कि, गृह मंत्रालय ने हमको भेज रखा है तो इस पर चंडीगढ़ पुलिस ने कहा कि, हम तो अपने अफसरों का हुकुम मानेंगे।

वहीं जब सुरक्षाकर्मी ने कहा कि, यहां तुम्हारी ज़िम्मेदारी नहीं है तो चंडीगढ़ पुलिस ने कहा कि, ज़िम्मेदारी हमारी है यूटी में और किसकी है? चंडीगढ़ में हमारी ड्यूटी है और हम ड्यूटी कर रहे हैं। इस पर सुरक्षाकर्मी ने कहा कि, हम ऑल इंडिया ड्यूटी दे रहे हैं। वहीं मामले में चंडीगढ़ पुलिस का कहना है कि बिट्टू के पास सीएम हाउस में जाने की परमिशन नहीं थी। इस कारण से उन्हें आगे जाने से रोका गया।

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून