Lokhitkranti

Raja Raghuvanshi Murder Case : सफेद शर्ट में नजर आए सोनम और हत्यारे, क्या था कोई कोड वर्ड? वायरल वीडियो ने बढ़ाई सनसनी

Raja Raghuvanshi Murder Case : यूट्यूबर की वीडियो में कैद हुई हत्या की साजिश

मेघालय में हुए राजा रघुवंशी हत्याकांड को पूरे 25 दिन बीत चुके हैं, लेकिन इस मामले से जुड़े खुलासों का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा। अब इस केस में एक यूट्यूबर द्वारा साझा किया गया दूसरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हत्या के तीनों आरोपी और खुद राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ ट्रैक पर चलते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो उस दिन यानी 23 मई का है, जिस दिन राजा की हत्या की गई थी। वीडियो सामने आने के बाद हत्याकांड को लेकर एक नया और चौंकाने वाला एंगल सामने आया है।

Raja Raghuvanshi Murder Case : जानें क्या हैं पूरा मामला ?

यूट्यूबर देव सिंह ने पहले एक वीडियो शेयर किया था जिसमें राजा और सोनम पहाड़ों के बीच ट्रैक पर चलते नजर आए थे। अब उन्होंने एक और वीडियो अपलोड किया है, जिसमें राजा और सोनम से कुछ समय पहले तीनों आरोपी उसी रास्ते से गुजरते दिखे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि 9:25 बजे तीनों आरोपी ट्रैक पर चढ़ते हैं और करीब 20 मिनट बाद, 9:45 बजे राजा और सोनम उसी रास्ते पर आगे बढ़ते हैं। देव सिंह ने बताया कि ये सभी लोग गलती से उसके कैमरे में कैद हो गए थे जब वह अपनी टीम के साथ नीचे उतर रहा था। देव के अनुसार, राजा उस वक्त सामान्य दिख रहे थे, उन्हें यह अंदेशा भी नहीं था कि कुछ ही पलों बाद उनकी जान लेने की साजिश पूरी हो जाएगी।

वीडियो में जिस बात ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह था सफेद रंग के कपड़ों का संयोग। सोनम ने सफेद शर्ट पहनी थी, वहीं तीनों आरोपियों में से दो ने सफेद शर्ट और एक ने सफेद टी-शर्ट पहन रखी थी। सोशल मीडिया पर इस पर चर्चा तेज हो गई है कि क्या सफेद रंग इस हत्या की किसी गुप्त योजना का हिस्सा था या यह सिर्फ एक संयोग है। हत्या के पीछे सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाह का हाथ बताया गया है, जिसने बाकी दो साथियों के साथ मिलकर राजा की हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। हत्या के बाद सोनम इंदौर होते हुए गाजीपुर तक पहुंची थी, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पांचों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और अपना जुर्म कबूल कर चुके हैं, लेकिन वीडियो के बाद अब जनता और पुलिस दोनों के मन में नए सवाल उठ खड़े हुए हैं।

ये भी पढ़े-

Anshika Gupta
Author: Anshika Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Ghaziabad
25°C
Rain
2.4 m/s
99%
749 mmHg
06:00
25°C
07:00
26°C
08:00
26°C
09:00
26°C
10:00
26°C
11:00
27°C
12:00
28°C
13:00
29°C
14:00
30°C
15:00
30°C
16:00
30°C
17:00
30°C
18:00
30°C
19:00
29°C
20:00
28°C
21:00
27°C
22:00
27°C
23:00
27°C
00:00
26°C
01:00
26°C
02:00
25°C
03:00
25°C
04:00
25°C
05:00
25°C
06:00
26°C
07:00
26°C
08:00
27°C
09:00
29°C
10:00
30°C
11:00
31°C
12:00
31°C
13:00
32°C
14:00
32°C
15:00
32°C
16:00
32°C
17:00
32°C
18:00
31°C
19:00
30°C
20:00
29°C
21:00
29°C
22:00
28°C
23:00
28°C

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून