कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एक बार फिर देश के खिलाफ बयान बाजी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। उनके भारत-चीन सीमा विवाद पर दिए गए बयान पर सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाते हुए नाराजगी जताई है।
दरअसल भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने भारतीय सेना को लेकर कथित और अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसकी आलोचना सोमवार 4 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने की है।
Rahul Gandhi का विवादित बयान
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान विवादित बयान देते हुए कहा था कि लोग भारत जोड़ो यात्रा के बारे में क्या-क्या पूछेंगे, लेकिन चीनी सैनिकों ने हमारे सैनिकों की पिटाई की, इस पर एक भी सवाल नहीं पूछेंगे? उन्होंने अपने बयान में ये भी कहा था कि चीन ने भारत की 2000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया है।

Rahul Gandhi के इस विवादित बयान पर कई मुकदमे दर्ज किए गए। जिसके बाद राहुल गांधी इसके मुकदम को खारिज कराने के लिए लखनऊ पहुंचे, तो सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाई और मुकदमे पर रोक लगा दी।
सुप्रीम कोर्ट ने लगाया फटकार
इस मामले पर जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह की बेंच ने कहा, ”आपको कैसे पता चल गया कि चीन ने भारत की 2000 वर्ग किलोमीटर जमीन कब्जा ली? क्या आप वहां थे? आपके पास क्या सबूत था? अगर आप सच्चे भारतीय हैं, तो ऐसी बात नहीं कह सकते। जब सीमा पर झड़प की स्थिति हो, तब दोनों तरफ की सेना को नुकसान पहुंचना कोई असामान्य बात नहीं। ”
प्रियंका गांधी ने किया बचाव
मामले को बढ़ता देख प्रियंका गांधी ने अपने भाई Rahul Gandhi का बचाव किया है। संसद परिसर में जब उनसे पत्रकारों ने इस मामले पर राय पूछी, तब प्रियंका गांधी ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के जजों का सम्मान करती हैं, लेकिन यह तय करना उनका काम नहीं है कि कौन सच्चा भारतीय है।
#WATCH | “…They do not decide who a true Indian is. It is the job of the Opposition Leader, it is his duty to ask questions to challenge the Govt. My brother would never say anything against the Army. He holds the Army in the highest respect. So, it is a misinterpretation,”… pic.twitter.com/8bM8jGlnMX
— ANI (@ANI) August 5, 2025
प्रियंका ने आगे यह भी कहा कि विपक्ष के नेता का काम होता है सरकार से सवाल पूछना और उसे चुनौती देना। उनके भाई राहुल गांधी को सेना का बहुत सम्मान है और वह कभी भी सेना के खिलाफ कुछ नहीं कह सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भाई के बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।
Read More: Baba Ram Rahim: राम रहीम ने जेल से निकलते ही कर दिया कांड



