Delhi Assembly Election : दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही राजनीति के चर्चा का बाजार गर्म है। इसी क्रम में आज सोमवार को सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी करते हुए 20 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। जारी लिस्ट के अनुसार, पार्टी के दिग्गज नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इस बार जंगपुरा सीट से मैदान में उतारे गए है। जबकि उनकी सीट पटपड़गंज से अवध ओझा को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
Delhi Assembly Election : मौजूदा विधायक हाजी यूनूस का कटा टिकट
सिसोदिया के अलावा AAP ने मुस्तफाबाद से आदिल अहमद खान को टिकट दिया है। जबकि मादीपुर सीट से राखी बिड़लान, जनकपुरी से प्रवीण कुमार, शाहदरा से पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी, गांधीनगर से नवीन चौधरी को चुनावी मैदान में उतारा है। हालांकि मौजूदा विधायक हाजी यूनूस का टिकट काट दिया गया है।
Delhi Assembly Election : देखें लिस्ट


उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
1. नरेला- दिनेश भारद्वाज
2. तिमारपुर- सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू
3. आदर्श नगर- मुकेश गोयल
4. मुंडका- जसबीर कराला
5. मंगोलपुरी- राकेश जाटव धर्मरक्षक
6. रोहिणी- प्रदीप मित्तल
7. चांदनी चौक- पुनर्दीप सिंह साहनी (सैबी)
8. पटेल नगर- प्रवेश रतन
9. मादीपुर- राखी बिड़लान
10. जनकपुरी- प्रवीण कुमार
11. बिजवासन- सुरेंद्र भारद्वाज
12. पालम- जोगिंदर सोलंकी
13. जंगपुरा- मनीष सिसौदिया
14. देवली- प्रेम कुमार चौहान
15. त्रिलोकपुरी- अंजना पारचा
16. पटपड़गंज- अवध ओझा
17. कृष्णा नगर- विकास बग्गा
18. गांधी नगर- नवीन चौधरी (दीपू)
19. शाहदरा- पदमश्री जितेंदर सिंह शंटी
20. मुस्तफाबाद- आदिल अहमद खान



