कैराना की सांसद इकरा हसन का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। उनके जन्मदिन के अवसरपर समाजवादी पार्टी के मुखिया और सांसद अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) और उनकी पत्नी डिंपल यादव भी मौजूद रही। इस खास अवसर पर राज्यसभा सांसद जया बच्चन भी दिखाई दी।
गौरतलब है कि इकरा हसन का जन्मदिन 26 अगस्त के दिन मनाया जाता है। इस मौके को खासबनाने के लिए कार्यक्रम ताज होटल में रखा गया था। केक इकरा हसन और डिंपल यादव नेमिलकर काटा।
Akhilesh Yadav का गिफ्ट देख हसें लोग
अखिलेश यादव ने इकरा हसन को गिफ्ट के बदले 100 रुपये भी दिए। सांसदइकरा हसन के जन्मदिन कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उस दौरान जमकर ठहाके लगे जब कैरान की सांसद इकरा हसन को अखिलेश यादवद्वारा गिफ्ट देने का समय आया। गिफ्ट नहीं होने को कारण अखिलेश यादव ने अपनी जेब सेएक 100 का नोट निकाला और इकरा की तरफ बढ़ा दिया। इस घटना को देखकर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लगे।
बी सुदर्शन रेड्डी पहुचें लखनऊ
बता दें कि इकरा हसन कैराना से सांसद है। 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा ने उन्हें कैराना से टिकट दिया था। जिसके बाद वे जीतकर सांसद बनी। 26 अगस्त के दिन इंडिया गठबंधन से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी लखनऊ के होटल ताज पहुंचे वहां वे समाजवादी पार्टी के नेताओं से मिले इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के सभी सांसद मौजूद थे।

वहां पता चला कि आज इकरा हसन का जन्मदिन है। वहां से बी सुदर्शन रेडड़ी के चलेजाने के बाद प्रिया सरोज ने जन्मदिन का केक आर्डर कर दिया। इकरा हसन ने सोशलमीडिया के जरिए जन्मदिन को खास बनाने के लिए वहां मौजूद सभी लोगों का शुक्रिया अदाकिया।



