Police News : सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला बीच सड़क पर रील बनाते नजर आ रही है। वीडियो के वायरल होते ही लोग पुलिस को टैग कर कार्रवाई की मान करने लगे तो पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला की गिरफ्तार के बाद पता चला कि उसका पति चंडीगढ़ पुलिस में तैनात है जिसके बाद अब पुलिस विभाग ने महिला के पति को सस्पेंड कर दिया। इससे पहले पुलिस ने महिला और उसकी भाभी को गिरफ्तार किया था। भाभी को इसलिए गिरफ्तार किया गया क्यों वह महिला की वीडियो शूट कर रही थी। हालांकि उन्हें थाने से ही जमानत मिल गई थी। ऐसे में अब महिला के पति कांस्टेबल अयज कुंडू के खिलाफ विभागीय कार्रवाई हुई है।
Police News : कांस्टेबल पति ने अपने अकाउंट पर की थी अपलोड
मामले की जांच की गई पता चला महिला का डांस वाला वीडियो उसके कांस्टेबल पति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपलोड किया था। जांच के बाद विभाग ने पुलिसकर्मी पति अजय कुंडू की लापरवाही सामने आने पर यह कार्रवाई की है। आरोपियों की पहचान सेक्टर-20 पुलिस कॉलोनी निवासी ज्योति और पूजा के रूप में हुई है। ज्योती चंडीगढ़ पुलिस में तैनात पुलिसकर्मी अजय कुंडू की पत्नी है। कांस्टेबल अजय की पोस्टिंग सेक्टर-19 थाने में है।
Police News : बीच सड़क बनाई थी रील
शिकायत में लिखा गया कि सेक्टर-20 में गुरुद्वारा चौक पर 20 मार्च 2025 को एक महिला पहुंची। वहां उस महिला ने बीच सड़क नाचना शुरू कर दिया। उसके साथ एक और महिला थी जो उसका डांस शूट कर रही थी। जिससे बिजी सड़क पर महिला के इस कृत्य से ट्रैफिक में बाधा आई। इससे ट्रैफिक संचालन में परेशानी हुई। पुलिस ने शिकायत पर कारवाई करते हुए दोनों महिलाओं के खिलाफ ट्रैफिक में बाधा डालने के मामले में केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने शिकायत के बाद महिला को पूछताछ के लिए बुलाया था। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी महिला के साथ उसका डांस शूट करने वाली महिला पर भी मामला दर्ज हुआ है।
यह भी पढ़े…
