Noida Breaking News: खबर नोएडा के मामूरा से आ रही है जहँ पांच दिन पहले कुछ लोगों के बीच हुए झगड़े में एक युवक के सिर पर शराब की बोतल फोड़ दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची फेज-३ पुलिस ने युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, हालत गंभीर होने के कारण उसे दिल्ली रेफेर कर दिया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
विस्तार में
Noida Breaking News: नोएडा फेस-3 थाना क्षेत्र के मामूरा गांव निवासी ठेका संचालक अमित ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि अंकित उर्फ़ निशांत के साथ ऋतिक ठेके पर शराब लेने के लिए आया था। ऋतिक ने शराब क बोतल खरीदी जिसके बाद दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया बात इतनी बढ़ गयी की दोनों हाथा पाई पर उतर आए, मौके पर एकत्र हुई भीड़ ने दोनों को अलग किया लेकिन उसके बाद भी दोनों लड़ रहे थे इतने में ऋतिक ने निशांत के सिर पर शराब की बोतल मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इलाज के दौरान मौत
Noida Breaking News: गंभीर रूप से घायल निशांत को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल के लिए भर्ती कराया, उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफेर कर दिया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी ऋतिक के साथ उसके तीन साथी लवकुश, सोनू और सुरेश खत्री को भी मॉडल शाप सैक्टर 66 ममूरा से गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-latest-news-if-fireworks-are/



