Noida Breaking News: बड़ी खबर नोएडा से आ रही है, जहाँ सेक्टर-63 में स्थित कंपनी में काम करने वाली एक महिला ने अपने रिपोर्टिंग मैनेजर पर सेक्सुअल हर्रेसमेंट का आरोप लगाया है। महिला ने कहा है की उसका रिपोर्टिंग मैनेजर उसपर छोटे कपडे पहनने का दबाव बनाता है। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कर लिया है।
Noida Breaking News:ऑफिसियल ट्रिप पर दिखाता है अश्लील वीडियो
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला के पति ने बताया की उनकी पत्नी सेक्टर-63 स्थित एक प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी करती है। पीड़ित का आरोप है कि रिपोर्टिंग मैनेजर दिलीप कुमार अवस्थी ने कई दिनों तक उसकी पत्नी का यौन उत्पीड़न किया। व्यक्ति के मुताबिक उसकी पत्नी 23, 24 फरवरी 2024 को ऑफिशियल ट्रिप पर गुड़गांव गई थी। नोएडा से गुरुग्राम जाते समय रिपोर्टिंग मैनेजर दिलीप अवस्थी ने कार में गंदे गाने और अश्लील वीडियो चलाए। कार में कुछ अन्य लोग भी बैठे थे। पीड़िता का आरोप है कि 16 अप्रैल 2024 को दिलीप ने उसकी पत्नी की बिना सहमति के फोटो खींच ली और उसे छोटे कपड़े पहनने के लिए मजबूर किया। उसने उसके बारे में अभद्र टिप्पणी भी की।
पुलिस ने क्या कहा
इस मामले में पुलिस ने कहा है की घटना की शिकायत डीसीपी महिला से की गयी उनके आदेश पर रिपोर्टिंग मैनेजर दिलीप कुमार अवस्थी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/noida-education-department-seals-trived/



