Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के आनंद स्पेक्ट्रम हॉस्पिटल में डॉक्टर ने सात साल के मासूम बच्चे की गलत आंख का ऑपरेशन कर दिया। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा 1 में बने आनंद स्पेक्ट्रम हॉस्पिटल में 7 साल के मासूम बच्चे की आंख के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर की लापरवाही सामने आई है। डॉक्टर ने उसकी गलत आंख का ऑपरेशन कर दिया।
क्या है पूरा मामला
दरअसल ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा 1 में बने आनंद स्पेक्ट्रम हॉस्पिटल में 7 साल के मासूम बच्चे का डाक्टरों ने गलत आँख का ऑपरेशन कर दिया, बच्चे की बांयी आँख में दिक्कत थी मगर डाक्टरों ने बच्चे कि दायीं आँख का ऑपरेशन कर दिया। इस पर बच्चों के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। सीएमओ को दी गई शिकायत में नितिन भाटी ने आरोप लगाया कि उनके 7 साल के बेटे युधिष्ठिर की बांयी आंख में पानी आने की समस्या है। वे उसको लेकर अस्पताल में गए थे। वहां डॉक्टर आनंद वर्मा ने देखने के बाद कहा कि बच्चे की आंख में प्लास्टिक जैसी कोई चीज है, इसको ऑपरेशन कर ठीक किया जा सकता है।
ऑपरेशन के लिए 45000 रुपए कराए जमा
नितिन वर्मा का कहना है कि उन्होंने ऑपरेशन के लिए 45000 रुपए जमा कर दिए और 12 तारीख को बच्चे का ऑपरेशन हो गया। बच्चे को घर लेकर गए तो उसकी मां ने कहा कि बच्चे की बांई आंख में दिक्कत थी लेकिन ऑपरेशन दांयी का क्यों कर दिया गया है।
डॉक्टर और स्टाफ ने की बदतमीजी
इसके बाद वे अस्पताल में डॉक्टर के पास पहुंचे तो डॉक्टर और उनके स्टाफ ने उनके साथ बदतमीजी की, नितिन ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को बुला लिया। पुलिस का कहना है कि क्योंकि मामला मेडिकल का है इसलिए इसकी जांच सीएमओ करेंगे। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
यह भी जानें:-
https://lokhitkranti.com/hapur-news-the-accused-made-the-young-woman/



