Greater Noida Breaking News: भूमि अधिग्रहण और मुआवजे को लेकर चल रहे विवाद में समाजवादी पार्टी के नेता मोहित नागर ने विरोध का एक अनोखा तरीका अपनाया है। जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। सपा नेता मोहित नागर ने विरोध करते हुए उत्तरप्रदेश के मुख्या मंत्री योगी आदित्यनाथ की सांकेतिक अर्थी निकल दी।
Greater Noida Breaking News: इन मांगो को लेकर किया विरोध
मिली जानकारी से पता चला है कि सपा नेता ने जैतपुर से ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के गेट नंबर-1 तक सीएम योगी कि अर्थी निकाली। प्रदर्शनकारियों ने ‘राम नाम सत्य है’ के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन में अपना योगदान दिया । यह प्रदर्शन किसानों को 10 प्रतिशत प्लॉट और भूमि अधिग्रहण के मुआवजे की मांग को लेकर किया गया। क्षेत्र के किसान नेताओं का कहना है कि वर्षों से लंबित मुआवजे और प्लॉट आवंटन की मांग को लेकर कई बार प्रशासन से गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
Greater Noida Breaking News: मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
भारतीय जनता पार्टी के स्थानिए नेताओं ने इस प्रदर्शन कि कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि विरोध के नाम पर इस तरह का व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है। वहीं, सपा के समर्थकों का कहना है कि यह किसानों की मांगों को लेकर एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन था। स्थानीय पुलिस ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
यह भी जानें:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-breaking-news-illegal-food-supplement/



