Lokhitkranti

Noida News : ट्रक ने मारी आगे चल रही कार में टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

Noida News

Noida News : ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक ट्रक ने आगे चल रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि में कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। जिनका नोएडा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Noida News : कैसे हुआ हादसा
मामले में पुलिस का कहना है कि आलमगीर जिला मैनपुरी निवासी प्रमोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उनका भाई अभिषेक(25), बुआ का लड़का दिलीप, बुआ की लड़की वंदना और उसके पति दिनेश के साथ कार से मथुरा वृंदावन घूमने के लिए गए। सोमवार की देर रात सभी लोग यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते दिल्ली लौट रहे थे। इसी बीच रबूपुरा एरिया में यमुना गौर सिटी के पास पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने लापरवाही से कार को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में उनके भाई अभिषेक की मौत हो गई थी। जबकि वंदना, दिनेश और दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जल्द ही आरोपी ट्रक चालक की पहचान कर उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े…

Women Empowerment: हाईटेक इंस्टिट्यूट में महिला सशक्तिकरण पर सत्र का आयोजन हुआ सफल

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून