Lokhitkranti

Noida News : आग बुझाने के लिए आधुनिक उपकरणों से लैस होगा अग्निशमन विभाग, खरीदे जाएंगें रोबोट

Noida News

Noida News : ग्रेटर नोएडा में अग्निशमन विभाग के लिए जल्द ही अत्याधुनिक उपकरणों की व्यवस्था की जाएगी। प्राधिकरण ने आग बुझाने के लिए नए उपकरणों के खरीदने की योजना को मंजूरी दे दी है। इसमें रोबोट फायर समेत 14 विभिन्न श्रेणियों के करीब 100 उपकरण शामिल हैं। इन उपकरणों की खरीद पर 29.48 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

Noida News : नई तकनीकी उपकरणों से लैस होगा अग्निशमन विभाग
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड ने इस प्रस्ताव को 29 मार्च को मंजूरी दी है। यह कदम उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा मुख्यालय लखनऊ के 16 जनवरी 2025 के निर्देशों पर उठाया गया है। इन उपकरणों में रोबोट फायर सबसे महत्वपूर्ण है, जो उन जगहों पर आग बुझाने में सक्षम होगा जहां अग्निशमन कर्मी नहीं पहुंच सकते। इसका सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि अग्निशमन कर्मियों को अपनी जान जोखिम में डालने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। ग्रेटर नोएडा में बड़ी संख्या में हाईराइज बिल्डिंगें हैं और इसके अलावा घनी आबादी वाले क्षेत्र और संकरे रास्तों वाली कॉलोनियां भी हैं, जिनमें आग लगने की संभावना अधिक है। इन स्थितियों को देखते हुए इस योजना को अमल में लाया जा रहा है।

Noida News : शीघ्र उपलब्ध होंगे उपकरण
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने इन उपकरणों को शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उपकरणों की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी, और इसके लिए अग्निशमन विभाग और प्राधिकरण की एक तकनीकी समिति का गठन किया जाएगा।

ये होंगे उपकरण — संख्यारोबोट फायर 1फोम टेंडर 4हाइराइज फायर फाइटिंग व्हीकल 4वाटर बाउजर 4वाटर टेंडर (5000 लीटर) 4वाटर टेंडर (2500 लीटर) 4वाटर मिस्ट 4कटिंग टूल्स, कॉम्बी टूल्स स्पेडर करंट 2प्रॉक्सीमिटी सूट 20कैमिकल सूट/हैजमेट सूट 08ब्रीदिंग ऑपरेट सेट 20कार्बन कंपोजिट सिलेंडर 20एलमोनाइज सूट 04।

यह भी पढ़े…

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

>
Marica
15 Jun
24°C
16 Jun
25°C
17 Jun
25°C
18 Jun
25°C
19 Jun
24°C
20 Jun
23°C
21 Jun
26°C
>
Marica
15 Jun
24°C
16 Jun
25°C
17 Jun
25°C
18 Jun
25°C
19 Jun
24°C
20 Jun
23°C
21 Jun
26°C
Fonte de dados meteorológicos: Wettervorhersage 30 tage

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून