Lokhitkranti

Noida News : 20 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Noida News

Noida News : सेंट्रल नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है जिसे पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। ये घटना सोमवार शाम मोजरबियर गोल चक्कर के पास की है।

दरअसल, पुलिस चेकिंग के दौरान एक स्प्लेंडर बाइक सवार को रोकने का इशारा किया गया। लेकिन बदमाश ने पुलिस को देख फायरिंग करना शुरु कर दिया और रेलवे लाइन के किनारे बनी सड़क पर भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए आत्मरक्षा में गोली चलाई। फायरिंग में बाइक सवार के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान अशोक के रूप में हुई है। जो हाथरस के ग्राम बाग बधिक का रहने वाला है। बदमाश के पास से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, अशोक गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। जो अक्टूबर 2023 से फरार चल रहा था। न्यायालय ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा था। आरोपी के खिलाफ सूरजपुर थाने में चोरी और लूट के 5 मामले और हाथरस में एक मामला दर्ज है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

मामले में जानकारी देते हुए सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि यह बड़े ही शातिर किस्म का बदमाश है, जो लूट और चोरी के मामलों में फरार चल रहा था। इस पर गैंगस्टर एक्ट में भी मुकदमा दर्ज है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून