Lokhitkranti

Nita Ambani : नीता अंबानी ने सुनाया अपना एक किस्सा कहा- ‘मेरी मां भावुक हो गईं, जब…’

Nita Ambani

Nita Ambani : हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस 2025 को संबोधित करते हुए रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर-चेयरपर्सन नीता अंबानी ने अपना एक किस्सा साझा किया। अपनी बात शुरू करने से पहले नीता अंबानी ने कुछ ऐसा कहा जो लोगों के दिल को छू गया। अपनी बात रखते हुए नीता अंबानी ने कहा कि उनकी 90 वर्षीय मां बेहद खुश हुईं, जब उन्हें पता चला कि मैं हार्वर्ड जैसी मशहूर यूनिवर्सिटी में संबोधित करने जा रही हूं।

Nita Ambani : एक्स हैंडल पर शेयार किया वीडियो
रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर-चेयरपर्सन नीता अंबानी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर 50 मिनट का एक वीडियो भी शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि “मां का गर्व: एक भावुक कर देने वाला पल, जब नीता अंबानी ने बताया कि उनकी मां कितनी गर्व महसूस कर रही थीं। जिस हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में वे नीता अंबानी को नहीं भेज पाई थीं, आज उसी हार्वर्ड ने उन्हें अपने यहां मुख्य भाषण देने के लिए बुलाया है।”

वीडियो में नीता अंबानी कहती है कि “शुरू करने से पहले, मुझे एक बात कहनी है। आज सुबह, मेरी 90 साल की मां बहुत भावुक हो गईं। उन्होंने मेरी दोनों बहुओं, श्लोका और राधिका, को बुलाया और कहा, ‘जब नीता छोटी थी, हम उसे हार्वर्ड नहीं भेज सके, हालांकि वो जाना चाहती थी। लेकिन आज उन्होंने उसे हार्वर्ड में बोलने के लिए बुलाया है।’ “आज मेरी मां को इतना खुश करने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।”

Nita Ambani : छात्रों द्वारा आयोजित की जाती है कॉन्फ्रेंस
आपको बता दें कि 15 और 16 फरवरी को हुए हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस में नीता अंबानी ने मुख्य भाषण दिया। जिसे छात्रों द्वारा आयोजित किया गया था और इसमें भारतीय व्यापार, राजनीति और संस्कृति पर चर्चा होती है। इस दौरान भारत के एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय शक्ति के रूप में उभरने पर भी बात होती है।

Nita Ambani : ओलंपिक के बारे में भी बात
नीता अंबानी ने ओलंपिक के बारे में बात करते हुए कहा कि भारत में भी ओलंपिक का आयोजन होना चाहिए। हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जल्द बन जाएंगे। अगर आप दुनिया की टॉप 10 अर्थव्यवस्थाओं को देखें तो इसमें से नौ देश ने ओलंपिक की मेजबानी की है। हम चाहते हैं कि ओलंपिक हमारे देश में भी हो। इसकी मेजबानी करना हमारे लिए गर्व की बात होगी।

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून