NDA की ओर से जैसे ही CP Radhakrishnan को उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया । इसके बाद यह सबसे बड़ा सवाल बन गया था कि अब विपक्ष की ओर से आखिर कौन उप-राष्ट्रपति पद का दावेदार होगा। तो ज्यादा समय सस्पेंस न बनाते हुए अब विपक्ष ने अपने उम्मीदवार का नाम खोल दिया हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge की अगुवाई में दिल्ली में बैठक का आयोजन किया गया। इन बैठक में विपक्ष के वरिष्ठ नेता शामिल रहे। इसके बाद प्रेस कॉन्फ़्रेंस के माध्यम से उन्होंने B Sudarshan Reddy (B Reddy) के नाम की जानकारी दी।
कौन हैं B Reddy ?
B Reddy का पूरा नाम बी सुदर्शन रेड्डी हैं। उनका जन्म अकुला मायलारम, रंगा रेड्डी जिला, आंध्र प्रदेश में 8 जुलाई को हुआ था। वह कानून के बड़े जानकार हैं। वह पहली बार 27 दिसंबर 1971 को एक वकील के तौर पर आंध्र प्रदेश बार काउंसिल के साथ जुड़े। यही उन्होंने बतौर वकील हाईकोर्ट में प्रैक्टिस की।
इसके बाद उन्होंने एक सरकारी वकील को रुप में काम किया।

2005 में बने चीफ जस्टिस
वह कुछ समय के लिए 1990 में केंद्र सरकार की एडिश्नल स्टैंडिंग काउंसल से जुड़े और वहां काम किया। इसके बाद वह 1995 में आंध्र प्रदेश के हाईकोर्ट के जज बनाए गए। जिसके एक अरसे के बाद 2005 में उन्होंंने गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रुप में पद ग्रहण किया।
क्या हैं विपक्ष का उद्देश्य ?
DMK को लुभाना- DMK की मांग थी कि कोई दक्षिण राज्य का चेहरा उप-राष्ट्रपति पद का दावेदार हो, जिससे कि दक्षिण भारत को भी महत्त्वता मिले।
TMC को साधना- TMC की मांग थी कि कोई ऐसा चेहरा आए जो गैर-राजनीतिक हो जो राजनीति को जगह जन-हित को अपना मकसद माने।
बीजेपी का तोड़- जहां बीजेपी के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन संघ की विचारधारा रखते है वही विपक्ष ऐसा चेहरा लेकर आया हैं जिसकी उच्च साख हैं।
यह भी पढ़े- कौन हैं BJP के उप-राष्ट्रपति पद के दावेदार CP Radhakrishnan?



