Air India A350 Engine Incident: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। एयर इंडिया के अत्याधुनिक A350 एयरक्राफ्ट के दाहिने इंजन में अचानक एक ग्राउंड बैगेज कंटेनर फंस गया, जिससे इंजन को नुकसान पहुंचा। यह घटना उस वक्त हुई जब विमान सुरक्षित लैंडिंग के बाद रनवे पर टैक्सी कर रहा था।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एयरपोर्ट सुरक्षा और ग्राउंड हैंडलिंग प्रक्रियाओं पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
Read : शिमला से भी ठंडी दिल्ली! सीजन की सबसे सर्द सुबह, टूटा 15 साल का रिकॉर्ड
Air India A350 Engine Incident: न्यूयॉर्क से दिल्ली लौटती फ्लाइट
जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की यह A350 फ्लाइट दिल्ली से न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुई थी। हालांकि, उड़ान के दौरान ईरान द्वारा अपना हवाई क्षेत्र बंद किए जाने के कारण फ्लाइट को आधे रास्ते से ही वापस दिल्ली लौटना पड़ा।
फ्लाइट ने जब दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की, तब मौसम बेहद खराब था और घना कोहरा छाया हुआ था। इसी दौरान रनवे पर टैक्सी करते समय एक बड़ा ग्राउंड कंटेनर विमान के राइट इंजन से टकरा गया।
Air India A350 Engine Incident: इंजन में कंटेनर फंसने से मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कंटेनर सीधे इंजन के इनटेक एरिया में जा घुसा, जिससे इंजन को तकनीकी नुकसान हुआ। हालांकि, राहत की बात यह रही कि उस समय विमान हवा में नहीं था और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित थे। अगर यह घटना टेक-ऑफ या लैंडिंग के दौरान होती, तो परिणाम बेहद गंभीर हो सकते थे।
Also Read : पतंग की डोर बन सकती है ट्रेनों और मेट्रो के लिए खतरा, मकर संक्रांति पर रेलवे-मेट्रो की अहम अपील
Air India A350 Engine Incident: सभी यात्री सुरक्षित
एयर इंडिया और एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि, विमान पूरी तरह सुरक्षित रूप से उतर चुका था। सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। यात्रियों को एहतियातन विमान से उतारकर टर्मिनल तक सुरक्षित पहुंचाया गया।
Air India A350 Engine Incident: जांच के लिए विमान ग्राउंडेड
इस घटना के बाद एयर इंडिया ने A350 विमान को पूरी तरह ग्राउंडेड कर दिया है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि, ‘विमान की पूरी तकनीकी जांच और जरूरी मरम्मत की जा रही है। जब तक सभी सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं किया जाता, विमान को सेवा में वापस नहीं लाया जाएगा।’ इस वजह से आने वाले दिनों में कुछ A350 रूट्स पर देरी या रद्दीकरण की संभावना जताई जा रही है।
Air India A350 Engine Incident: क्या कोहरा बना हादसे की वजह?
एविएशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि –
• घना कोहरा
• कम विजिबिलिटी
• ग्राउंड स्टाफ और वाहन मूवमेंट में तालमेल की कमी
इस घटना के पीछे अहम कारण हो सकते हैं। फिलहाल यह जांच का विषय है कि ग्राउंड कंटेनर रनवे पर कैसे और क्यों पहुंचा।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
Air India A350 Engine Incident: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
घटना का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स ने सवाल उठाए हैं कि,
• क्या एयरपोर्ट की ग्राउंड सेफ्टी में लापरवाही हुई?
• क्या एयर इंडिया की ग्राउंड हैंडलिंग टीम से चूक हुई?
• क्या इतनी बड़ी फ्लाइट के आसपास सुरक्षा मानक पर्याप्त थे?
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कंटेनर किस तरह इंजन के पास फंसा हुआ है।
Air India A350 Engine Incident: एयर इंडिया का आधिकारिक बयान
एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा कि, ईरान के एयरस्पेस बंद होने के कारण फ्लाइट को वापस लाया गया। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है। सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कंपनी ने यह भी भरोसा दिलाया कि DGCA और संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर मामले की जांच की जा रही है।
पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking



