Lokhitkranti

Nagar Nigam Ghaziabad: केंद्र से गाज़ियाबाद को मिले 100 करोड़ जानिए कहा खर्च होगा पैसा, नगर निगम ने बनाया प्लान

Nagar Nigam Ghaziabad

Nagar Nigam Ghaziabad: केंद्र सरकार ने गाजियाबाद जिले के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर लिया है । बता दें की नगर निगम अधिकारियों ने बजट खर्च करने की योजना भी बना ली है। 60 करोड़ रुपये कूड़ा निस्तारण पर खर्च किए जाएंगे। शेष 40 करोड़ रुपये से हरित पट्टी विकसित कर अन्य कार्य होंगे। दरअसल, केंद्र सरकार ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। केंद्र सरकार से यह पैसा जल्द जारी होगा। जिसे ध्यान में रखते हुए नगर निगम के अधिकारीयों के रूपए कहा खर्च करने है उसकी योजना भी बना ली है।

60 करोड़ रुपये कूड़ा निस्तारण पर
Nagar Nigam Ghaziabad: शहर से रोजाना डेढ़ हजार मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। कूड़ा निस्तारण में निगम के सामने काफी चुनौती हैं। निगम के पास कूड़ा निस्तारण के लिए डंपिंग ग्राउंउ नहीं है। पाइप लाइन मार्ग पर भिक्कनुपर में किराये पर जमीन लेकर कूड़े का निस्तारण कराया जा रहा है। डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने के लिए ज्यादा स्थान नहीं है। इस कारण कई जगह कूड़ा सड़कों के किनारे पड़ा रहता है। केंद्र सरकार से मंजूर किए 100 करोड़ से लगभग 60 करोड़ रुपये कूड़ा निस्तारण और सफाई व्यवस्था पर खर्च होंगे। इससे लोगों को राहत मिलेगी। इसके अलावा शहर में निगम की कई बड़ी योजनाओं पर काम चल रहा है। इनमें यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए आईटीएमएस पर काम किया जा रहा है। इसके तहत 41 चौराहों पर आधुनिक कैमरे लगाए जाएंगे।

32 खेल वाले स्पोर्ट्स प्लाजा और जल निकासी के लिए दो बड़े नालों का निर्माण
Nagar Nigam Ghaziabad: 12 करोड़ के बायोडायवर्सिटी पार्क के टेंडर की तैयारी की जा रही है। कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास बनाया जाएगा। शासन से राजनगर एक्सटेंशन में 32 खेल वाले स्पोर्ट्स प्लाजा की मंजूरी भी दे दी है। इनके अलावा निगम की कई अन्य विकास योजनाएं भी शुरू होने वाली हैं। इससे गाजियाबाद शहर की तस्वीर बदल जाएगी। निर्माण विभाग जल निकासी के लिए दो बड़े नालों का निर्माण कराएगा। कुछ नालों की मरम्मत भी होगी। इसका लाभ बारिश के दिनों में जल निकासी के लिए होगा। इस से सड़कों पर पानी नहीं भरेगा। इससे सड़क क्षतिग्रस्त नहीं होगी। इसके अलावा निर्माण विभाग सड़कों की मरम्मत भी कराएगा। वहीं इस बजट से अन्य कार्य भी कराए जाएंगे।

हरित पट्टी विकसित होने से बढ़ेगी हरियाली
Nagar Nigam Ghaziabad: ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन की राशि से शहर की हरित पट्टी विकसित कराई जाएगी। हरित पट्टियों पर पौधे लगाए जाएंगे। इस तरह हरियाली बढ़ेगी। हरित पट्टियों पर छायादार के साथ फलदार पौधे भी लगाए जाएंगे। हरित पट्टियों पर गंदगी दिखाई नहीं देगी। इससे शहर साफ सुथरा दिखाई देगा। वायु प्रदूषण से भी राहत मिलने की उम्मीद है। उद्यान विभाग हरित पट्टी विकसित करने के बाद देखभाल करेगा।

निगम का डेढ़ हजार करोड़ रुपये का बजट
Nagar Nigam Ghaziabad: नगर निगम का लगभग डेढ़ हजार करोड़ रुपये का बजट है। इससे सभी 100 वार्डों में विकास कार्य कराए जाते हैं। इसके अलावा विभिन्न मद में केंद्र और प्रदेश सरकार से भी बजट जारी होता है। बड़ी परियोजनाओं के लिए अगल से बजट मिलता है।

यह भी पढ़ें:-

Aniruddh
Author: Aniruddh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Ghaziabad
27°C
Broken cloud sky
3.2 m/s
91%
748 mmHg
22:00
27°C
23:00
27°C
00:00
27°C
01:00
27°C
02:00
26°C
03:00
26°C
04:00
26°C
05:00
26°C
06:00
26°C
07:00
27°C
08:00
28°C
09:00
28°C
10:00
30°C
11:00
31°C
12:00
32°C
13:00
32°C
14:00
33°C
15:00
33°C
16:00
33°C
17:00
31°C
18:00
30°C
19:00
30°C
20:00
30°C
21:00
29°C
22:00
29°C
23:00
28°C

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून