Muzaffarnagar News : हाल ही में एक खबर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बनी। जो थी कि मुजफ्फरनगर जिले में शादी के लिए ब्यूटी पार्लर में सजने संवरने गई दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत हो गई। खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई तो हड़कंप मच गया। लेकिन अब शादी समारोह के दौरान दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत की कहानी से पर्दा उठ चुका है। मामले में पुलिस ने जांच की तो पता चला दुल्हन ने अपनी सहेली के साथ मिलकर शादी तोड़ने के लिए इस नाटक को अंजाम दिया है।
Muzaffarnagar News : होम्योपैथी की डॉक्टर है लड़की
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लड़की खुद होम्योपैथी की डॉक्टर है और उसकी शादी भी एक डॉक्टर के साथ हो रही थी। इसके लिए तीन महीने पहले ही सगाई हुई थी। लेकिन दुल्हन को दूल्हा पसंद नहीं था। इसलिए उसने अपनी सहेली के साथ मिलकर शादी के मंडप से भागने का प्लान बनाया। फिलहाल, पुलिस ने दुल्हन और उसकी सहेली को झांसी से गिरफ्तार किया है।
पुलिस की मानें तो दुल्हन और उसका परिवार मूल रूप से झांसी का रहने वाला है। शादी के लिए मंगलवार को वो मुजफ्फरनगर आए थे। दुल्हन तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर चली गई। जहां से थोड़ी ही देर बाद एक वीडियो आया, जिसमें पता चला कि दुल्हन को हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद परिजन ब्यूटी पार्लर पहुंचे तो पता चला कि दुल्हन अपनी सहेली सीमा के साथ फरार हुई है।
Muzaffarnagar News : सहेली के खिलाफ अपहरण की शिकायत
वहीं इस मामले में परिजनों ने इस मामले में पुलिस में दुल्हन की सहेली के खिलाफ अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने दुल्हन का पीछा करना शुरू किया। इस दौरान भिंड मुरैना में स्थित एक टोल पर लड़की को ट्रैस करने के बाद दुल्हन को झांसी के आश्रम से हिरासत में लिया गया है।
