Lokhitkranti

Meerut News : महिला से 1.5 लाख का सोना ठगने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

Meerut News

Meerut News : मेरठ पुलिस ने ठगी की एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने एक महिला को ठगकर उसके सोने के जेवरात के बदले नकली करेंसी पकड़ा दी थी। पुलिस ने न केवल आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि महिला से लूटे गए गहने भी बरामद कर लिए हैं।

Meerut News : ऐसे दिया वारदात को अंजाम
टीपीनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली कविता, जो नंदनी कुंज गंगा कॉलोनी में रहती हैं, 27 जून की दोपहर खरीदारी के लिए किशनपुरा मार्केट गई थीं। इसी दौरान तीन युवकों ने उन्हें रास्ते में रोका और झांसा देते हुए कहा कि उनके पास ₹1.5 लाख की नकदी है। अगर कविता उन्हें अपने सोने के कुंडल और गले का पेंडल दे दें, तो वे उन्हें यह रकम सौंप देंगे। भरोसे में आकर कविता ने अपने जेवर आरोपियों को दे दिए और बदले में नकदी का बंडल ले लिया। लेकिन जैसे ही उन्होंने बंडल खोला, उनके होश उड़ गए उसमें नकली नोटों की जगह कागज की गड्डियाँ निकलीं।

Meerut News : शिकायत पर तुरंत कार्रवाई
कविता ने 1 जुलाई को टीपीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज में तीनों आरोपी साफ नजर आ गए। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए शुक्रवार शाम को तीनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

Meerut News : आरोपियों के पास से सामान बरामद
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राहुल और सूरज (दोनों सगे भाई) पुत्रगण जीवा और रतनलाल पुत्र हरीलाल, निवासी शिवपुरम टीपीनगर, के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से महिला से ठगे गए कीमती जेवरात बरामद कर लिए हैं। जिसमें दो जोड़ी सोने के कुंडल, एक सोने का पेंडल, दो चांदी की अंगूठियां और एक चांदी की चेन विद पेंडल शामिल है।

यह भी पढ़े…

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून