Lokhitkranti

Meerut News : पं. प्रदीप मिश्रा की कथा में मची भगदड़, महिलाएं-बुजुर्ग हुए चोटिल

Meerut News

Meerut News : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में आज शुक्रवार को भगदड़ मचने के कारण कई महिलाएं और बुजुर्ग गिरकर चोटिल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आज लगभग 1 लाख से ज्यादा लोग कथा सुनने पहुंचे थे। कथा शुरू होने पर लोग जल्दबाजी में अंदर जा रहे थे। बाउंसर्स ने भीड़ अचानक बढ़ने पर लोगों को रोक-रोक कर एंट्री करानी शुरू कर दी फिर भगदड़ मच गई। चोटिल महिलाओं और बुजुर्गों का घटनास्थल पर बने हेल्थ कैंप में इलाज किया जा रहा है।

Meerut News : कल कथा का आखिरी दिन
आपको बता दें कि ये कथा शताब्दी नगर में चल रही है। इस कथा का आज छठा और कल आखिरी दिन है। रोज लगभग डेढ़ लाख लोग आ रहे हैं। कई VVIP भी कथा में शामिल हो चुके हैं। कथा में जिस रास्ते से भीड़ आ रही थी, उसी रास्ते से मुख्य यजमान भी जा रहे थे। इसी दौरान एंट्री को लेकर झगड़ा हो गया। एंट्री गेट पर बाउंसर्स ने महिलाओं को अंदर जाने से रोक दिया। पीछे से भीड़ आगे बढ़ने के लिए धक्का देती रही। इसी बीच 15-20 महिलाएं एक-एक कर गिर गईं।

मामले में जानकारी देते हुए SP क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि कथा में अंदर कुछ नहीं हुआ। गुरुजी (पं प्रदीप मिश्रा) आ रहे थे, मुख्य गेट से उनकी गाड़ी एंट्री कर रही थी तो उनके बाउंसर्स और पुलिस उनकी गाड़ी को निकलवाने लगी। इसी बीच 2-3 लोग डिसबैलेंस हुए। बाकी कोई हताहत नहीं हुआ। सब सामान्य है।

वहीं दूसरी तरफ DM दीपक मीणा का कहना है कि पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था यहां पर है। सब सामान्य चल रहा है। सभी चीजें व्यवस्थित हैं। हम लोग जांच कर रहे हैं कि क्यों भगदड़ मची। किसी ने अफवाह फैलाई क्या।

यह भी पढ़े…

Meerut News : ‘बाबा साहब का अपमान बर्दाश्त नहीं…’ AAP जिला अध्यक्ष ने गृह मंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून