ब्यूरो : मनोज मिश्रा
Meerut News : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना लालकुर्ती पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पोक्सो एक्ट व बीएनएस की धाराओं में वांछित चल रहे आरोपी लक्ष्मी नारायण पुत्र रणवीर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी कैंट के नेतृत्व और थानाध्यक्ष लालकुर्ती हरेन्द्र पाल सिंह की अगुवाई में की गई है। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह एवं उपनिरीक्षक विजय शंकर द्वारा की गई, जिनके साथ कॉन्स्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार चौहान भी मौजूद थे।
Meerut News : क्या है मामला ?
गिरफ्तार अभियुक्त लक्ष्मी नारायण पर थाना लालकुर्ती में मुकदमा संख्या 83/2025 धारा 64 बीएनएस एवं 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि उसने एक फौजी की पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। अभियुक्त ने पूछताछ में स्वीकार किया कि भगवत सिंह नामक फौजी ने उसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस टीम ने आरोपी को माल रोड क्षेत्र से रात करीब 10:30 बजे गिरफ्तार किया। उसे पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़े…
