ब्यूरो : मनोज मिश्रा
Meerut News : मेरठ में पिछले दो दिनों से खराब मौसम के कारण आम जनता की जिंदगी खतरे में पड़ गई है। नगर निगम की लापरवाही का एक बड़ा उदाहरण मेरठ के विभिन्न हिस्सों में लगे होर्डिंग्स की दुर्दशा में देखा जा सकता है। तेज आंधी और बारिश के कारण कई जगहों पर भारी भरकम हेडिंग गिर गए और फ्लैश उड़ गए, जिससे सैकड़ों राहगीरों की जान जोखिम में पड़ गई।
Meerut News : होर्डिंग्स के गिरने से होते-होते बचा हादसा
यह घटना मवाना रोड स्थित पुराने गंगा नगर थाने के पास भी देखी गई, जहां होर्डिंग्स के गिरने से बड़ा हादसा होते-होते बचा। सवाल यह उठता है कि क्या मेरठ प्रशासन ने अपनी आंखें बंद कर रखी हैं और क्या लोगों की जान की कोई कीमत नहीं है अधिकारियों की नजर में ?
लोकहित क्रांति के जिला ब्यूरो चीफ की जांच में यह पूरा प्रकरण सामने आया है। मेरठ नगर निगम की जिम्मेदारी है कि वह शहर की सुरक्षा और सुंदरता का ध्यान रखे, लेकिन लगता है कि निगम अपनी जिम्मेदारियों को भूल गया है।
Meerut News : मेरठ नगर निगम की जिम्मेदारी
– शहर में लगे होर्डिंग्स की नियमित जांच और रखरखाव करना।
– खराब मौसम के दौरान सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करना।
– आम जनता की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखना।
मेरठ नगर निगम को चाहिए कि वह अपनी लापरवाही को सुधारे और शहर की सुरक्षा और सुंदरता का ध्यान रखे। साथ ही, अधिकारियों को भी अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए और आम जनता की जान की कीमत को समझना चाहिए।
