Lokhitkranti

Meerut News : मृदंग-2025 वार्षिक युवा महोत्सव का आयोजन, पंजाबी गायक अमर संधू की लाइव परफॉर्मेंस से होगी धूम

Meerut News

ब्यूरो : मनोज मिश्रा

Meerut News : मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी), परतापुर बाईपास में 22 और 23 मार्च को आयोजित होने वाले वार्षिक युवा महोत्सव “मृदंग-2025” की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। इस महोत्सव का समन्वय डॉ. गौरव शर्मा द्वारा किया जा रहा है और इस वर्ष का थीम “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” रखा गया है, जो विभिन्न राज्यों की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक नृत्य, व्यंजन और कलाओं को प्रदर्शित करेगा।

Meerut News : पहले दिन की रोमांचक प्रस्तुतियाँ
22 मार्च को महोत्सव की शुरुआत होगी, जिसमें सोलो डांस, म्यूजिकल गायन, बैटल ऑफ बैंड्स, रैप बैटल, थीम-आधारित फैशन शो और डीजे नाइट जैसी रोमांचक प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा, आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत “टॉयकाथॉन 2025” का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें छात्र भारतीय संस्कृति, प्राचीन वेदों और पारंपरिक खेलों से प्रेरित खिलौने बनाएंगे। इस पहल का उद्देश्य घरेलू खिलौना उद्योग को बढ़ावा देना और भारतीय खेलों को पुनर्जीवित करना है।

23 मार्च को महोत्सव का दूसरा दिन होगा, जिसमें नुक्कड़ नाटक, ग्रुप डांस प्रतियोगिता और विजेताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दिन का सबसे बड़ा आकर्षण पंजाबी गायक अमर संधू की लाइव परफॉर्मेंस होगी। अमर संधू अपने सुपरहिट गानों जैसे “बापू तेरे करके”, “लव यू ट्रक भर के”, “रिश्तेदारी”, “चंगा लगदा”, “काला तिल” और “एक मुंडा” के साथ दर्शकों को मनोरंजन का शानदार अनुभव देंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एमआईटी के प्रेस प्रवक्ता अजय चौधरी, डॉ. गौरव शर्मा, प्रेम किशोर शर्मा, रितिमा, सोनल अहलावत और छात्र समन्वयक शिवांश, सचिन, प्रियंका, नियाश और प्रशांत ने महोत्सव के बारे में जानकारी साझा की। “मृदंग-2025” महोत्सव एमआईटी के छात्रों को सांस्कृतिक विविधता, नवाचार और मनोरंजन का एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करेगा, जो उन्हें देश की समृद्ध संस्कृति से रूबरू कराएगा और एकजुटता की भावना को प्रोत्साहित करेगा।

यह भी पढ़े…

Meerut News : 14 जनपदों में चलाया गया विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान, 57.88 लाख की हुई राजस्व वसूली

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून