Lokhitkranti

Meerut News : काशी टोल प्लाजा पर किसानों और मेरठ पुलिस की तीखी नोक झोंक

Meerut News

ब्यूरो:- मनोज मिश्रा 

Meerut News : भारतीय किसान यूनियन की जीरो प्वाइंट पंचायत में जाने से रोकने हेतु भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के घर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जिसमें पल्लवपुरम, कंकरखेड़ा थानाध्यक्ष मय फोर्स के पहुंच गए और जिलाध्यक्ष को नजर बंद कर लिया। जिसकी सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यकर्ताओं को लगनी शुरू हो गई कार्यकताओं का जमावड़ा जिलाध्यक्ष के घर लगना शुरू हो गया। जिससे पुलिस ने फोर्स बढ़ानी शुरू कर दी परंतु जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी एवं कार्यकर्ता पुलिस नोंकझोंक करते हुए जबरदस्ती निकल गाड़ी में बैठकर कार्यकर्ताओं के साथ निकल गए पुलिस ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया और सभी कार्यकर्ताओं के घर देहात छेत्र में पुलिस लगा दी गई और सभी कार्यकर्ताओं को जो घर से निकलने की तैयारी थी। उन्हें नजर बंद कर लिया गया है।

Meerut News : पीछे दौड़कर रोकने का प्रयास
जिसमे मुख्यत नरेश मवाना, किला, हस्तिनापुर, सरूरपुर, जानी के ब्लॉक अध्यक्ष रहे जिन्हें पुलिस ने नजर बंद कर लिया। इसी दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी कार्यकर्ताओं के संग परतापुर कांशी टोल पर पहुंच गए और पहले से कार्यकर्ताओं में नारेबाजी करते हुए जोश भरते हुए पुलिस से तीखी नोंकझोंक करते हुए गहमागहमी में लगभग आधी गाड़िया संघर्ष करकर निकाल दी ओर खुद पैदल रवाना हो गए इस दौरान पुलिस बल और क्षेत्राधिकारी एएसपी अंतरिक्ष जैन पीछे दौड़कर रोकने का प्रयास करने लगे और कार्यकर्ता एवं जिलाध्यक्ष काफी आगे निकल गए थे। तभी सूचना मिली कि पुलिस अन्य बए कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार कर रही हे तब जिलाध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता वापिस लौट आए और कांशी टोल प्लाजा पर धरना शुरू कर दिया।

Meerut News : समस्याओं पर लखनऊ बात करने की बात
इसी बीच चौधरी गौरव टिकैत धरना दे रहे किसानो के बीच पहुंच गए और उन्होंने किसानों से शांतिपूर्वक धरना चलाने और पुलिस की नीति का विरोध किया इस दौरान अपर जिलाधिकारी शहर बृजेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शहर आयुष विक्रम, क्षेत्राधिकारी एएसपी अंतरिक्ष जैन, क्षेत्राधिकारी दौराला सुचिता सिंह किसानों को मनाने में लगे रहे इसी दौरान किसानों ने टोल पर ही भट्टी चढ़ा दी और चाय बनाकर सभी किसानों को पिलाई ओर शाम के खाने के तैयारी शुरू कर दी ओर टोल पर ही टेंट लगाकर गन्ना मूल्य एवं अन्य समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालिन धरना शुरू कर दिया इस दौरान चौधरी गौरव टिकैत ने अधिकारियों को पंचायत में बुलाकर गन्ना मूल्य एवं अन्य समस्याओं पर लखनऊ बात करने की बात कहा जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने अधिकारियों से कहा कि आज का पुलिस का व्यवहार अच्छा नहीं था इसकी जिम्मेदारी सक्षम अधिकारी को लेनी होगी।

इसी बीच अधिकारियों ने पंचायत स्थल पर पहुंच अपर जिलाधिकारी शहर बृजेश सिंह ने आज की कार्यवाही केसी प्रति किसानों से खेद जताते हुए आगे ऐसा न होने का आश्वाशन दिया अपर पुलिस अधीक्षक शहर आयुष विक्रम ने भी किसानों को संबोधित करते हुए आज की कार्यवाही के प्रति खेद जताया और आगे इस प्रकार के प्रकरणों को बैठ के सुझाने का आश्वाशन दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने एक जनवरी को मवाना में जिला समीक्षा पंचायत करने ओर 7 जनवरी कलेक्ट्रेट में पंचायत करने ओर समस्याओं का निदान न होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने का आव्हान किया चौधरी गौरव टिकैत ने आज की कार्यवाही की को गलत बताते हुए आगे ऐसा न हो इस पर कार्य करने का सुझाव अधिकारियों को दिया ओर किसानों से धरना स्थगित करने ओर गन्ना मूल्य को लेकर 7 जनवरी को ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना करने का आव्हान किया इस दौरान लगभग छह घंटे टोल पर धरना रहा।

इस दौरान चौधरी गौरव टिकैत ,जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, धीरज लाठियांन, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष नवीन राठी, अशोक, सुरेंद्र मेजर , हर्ष चहल, सत्यवीर सिंह, बबलू, सनी प्रधान, चेतन, प्रमोद, बिट्टू, मोनू, केपी प्रधान, उत्तम, भोपाल, अंकित, सौरव, राजकुमार , हरपाल, सत्येंद्र, मानू, विनय, डीके, हरवीर, पप्पू, रोशन, दिलावर, जुनेद आदि मौजूद रहे।

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून