Lokhitkranti

Meerut News : काशी टोल प्लाजा पर फास्टैग को लेकर विवाद, फायरिंग में दो घायल

Meerut News

Meerut News : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब फास्टैग लगाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद फायरिंग हो गई। गोलीबारी की इस घटना में दो युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में भूड़बराल निवासी नितिन और उसके चचेरे भाई जतिन उर्फ तुषार को गोली लगी। नितिन के पैर में गोली लगी, जबकि जतिन की बांह को छूती हुई गोली निकल गई। घायलों को परतापुर पुलिस द्वारा तत्काल भूड़बराल सीएचसी में भर्ती कराया गया।

Meerut News : फास्टैग लगाने को लेकर बढ़ा विवाद
पुलिस के अनुसार, टोल प्लाजा पर दो अलग-अलग बैंकों के फास्टैग स्टॉल लगे हुए हैं। इसी को लेकर सोमवार को इंद्रापुरम कॉलोनी निवासी अवनीश, कपिल, दीपक और दो अन्य युवकों का नितिन और जतिन से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कपिल ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर टोल प्लाजा पर कर्मियों और वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। कई वाहन चालक अपनी गाड़ियां वहीं छोड़कर मौके से भाग गए। आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए।

Meerut News : पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि फास्टैग लगाने को लेकर टोल प्लाजा पर दो पक्षों में विवाद हुआ था। विवाद के दौरान अवनीश और कपिल ने फायरिंग की, जिससे नितिन और जतिन घायल हुए हैं। एसपी सिटी के अनुसार, जतिन के हाथ में और नितिन के पैर में गोली लगी है। दोनों की हालत स्थिर है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं दूसरी तरफ मामले में एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान हो चुकी है और शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े…

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Ghaziabad
30°C
Cloudy sky
1.2 m/s
76%
748 mmHg
16:00
30°C
17:00
30°C
18:00
30°C
19:00
30°C
20:00
29°C
21:00
28°C
22:00
27°C
23:00
27°C
00:00
27°C
01:00
26°C
02:00
26°C
03:00
25°C
04:00
25°C
05:00
25°C
06:00
25°C
07:00
26°C
08:00
26°C
09:00
27°C
10:00
29°C
11:00
30°C
12:00
31°C
13:00
31°C
14:00
32°C
15:00
32°C
16:00
32°C
17:00
32°C
18:00
32°C
19:00
31°C
20:00
30°C
21:00
29°C
22:00
29°C
23:00
28°C

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून