Lokhitkranti

Meerut News : महिला इंस्पेक्टर नरगिस खान पर आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा, अधिकारियों बोले- आरोप सिद्ध होते ही होगी निलंबित

Meerut News

ब्यूरो : मनोज मिश्रा

Meerut News : उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात बरेली की महिला इंस्पेक्टर नरगिस खान एक बार फिर विवादों में हैं। उन पर आय से अधिक संपत्ति रखने का गंभीर आरोप लगा है। मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि बीते 14 वर्षों में नरगिस खान और उनके पति सुरेश उर्फ शेखर ने करीब 10.5 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित की, जो उनकी ज्ञात आय के मुकाबले कहीं अधिक है। जांच अधिकारियों के मुताबिक, कई वित्तीय लेन-देन और संपत्ति ऐसे स्रोतों से जुड़े हैं, जो उनके द्वारा घोषित आय से मेल नहीं खाते।

Meerut News : पहले भी हो चुकी है गिरफ्तार
गौरतलब है कि वर्ष 2021 में भी नरगिस खान और उनके पति को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया था। उस समय उन पर डिप्टी लेबर कमिश्नर के माध्यम से करोड़ों रुपये के गबन का आरोप लगा था। इस बार जांच में मिली जानकारियों के आधार पर मेरठ पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और सभी बैंक खाते, प्रॉपर्टी दस्तावेज और लेन-देन की गहन जांच की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि यह मामला अब एंटी करप्शन यूनिट या सतर्कता विभाग को सौंपा जा सकता है।

नरगिस खान वर्तमान में बरेली में तैनात हैं जो मूल रूप से मेरठ के शास्त्रीनगर ए ब्लॉक की निवासी हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सपा सरकार के कार्यकाल में नरगिस खान अक्सर प्रभावशाली पदों पर रहीं। इसके अलावा मेरठ में एक बच्ची को गलत तरीके से सुपुर्द करने के मामले में उन्हें पहले भी निलंबित किया जा चुका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में आरोप सिद्ध होते हैं, तो निलंबन और विभागीय कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

 

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Ghaziabad
27°C
Cloudy sky
1.8 m/s
93%
749 mmHg
22:00
27°C
23:00
27°C
00:00
26°C
01:00
26°C
02:00
26°C
03:00
25°C
04:00
25°C
05:00
25°C
06:00
25°C
07:00
25°C
08:00
26°C
09:00
27°C
10:00
29°C
11:00
30°C
12:00
31°C
13:00
32°C
14:00
32°C
15:00
33°C
16:00
32°C
17:00
32°C
18:00
32°C
19:00
30°C
20:00
29°C
21:00
28°C
22:00
28°C
23:00
28°C

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून