Meerut News : मेरठ जिले में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर में एक राह चलती महिला के साथ सरेआम अशोभनीय हरकत का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है किस तरह से बाइक सवार एक युवक महिला को जबरन किस कर फरार हो जाता है। घटना के वक्त महिला अपने छोटे बच्चे के साथ सड़क पर पैदल चल रही थी। यह पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Meerut News : सीसीटीवी फुटेज में दिखी शर्मनाक हरकत
घटना का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बुर्का पहने एक महिला एक छोटे बच्चे के साथ पैदल चल रही थी, तभी एक युवक बाइक से आता है और महिला के पास आकर उसे जबरन किस करता है और अपशब्द कहता हुआ आगे बढ़ जाता है। महिला ने तत्काल विरोध करते हुए युवक को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह बाइक से तेजी से फरार हो गया।
Meerut News : पुलिस ने शुरू की जांच
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान करना शुरु कर दिया है। मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि घटना बेहद गंभीर है। वीडियो का संज्ञान लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े…
