Lokhitkranti

Meerut News : भाकियू का आक्रोश फूटा, सिवाया टोल जाम कर किसानों ने जताया विरोध, सम्मान की लड़ाई में आर-पार की चेतावनी

Meerut News

ब्यूरो : मनोज मिश्रा

Meerut News : भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में आज मुजफ्फरनगर में किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में मेरठ जनपद से आए हजारों किसानों ने सिवाया टोल पर जोरदार प्रदर्शन किया और हाईवे पर जाम लगा दिया। किसानों की सैकड़ों गाड़ियों के कारण सिवाया टोल से लेकर मुजफ्फरनगर तक जबरदस्त ट्रैफिक जाम लग गया।

Meerut News : टिकैत की पगड़ी गिरने पर भड़का आक्रोश
दरअसल, कल राकेश टिकैत पहलगाम में मृतक पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के बाद मुजफ्फरनगर में आयोजित शांति मार्च में शामिल हुए थे। भाषण देने से पहले कुछ अराजक तत्वों द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिसमें उनकी पगड़ी गिर गई। इस घटना ने भाकियू कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी पैदा कर दी। देर रात जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी और अन्य समिति सदस्यों ने मुजफ्फरनगर पहुंचकर आपात बैठक की और आज जीआईसी ग्राउंड में आक्रोश पंचायत का आयोजन किया।

Meerut News : सिवाया टोल पर शक्ति प्रदर्शन
पंचायत में शामिल होने के लिए मेरठ से सैकड़ों गाड़ियों के काफिले में किसान सिवाया टोल पर एकत्रित हुए। वहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए टोल और हाईवे जाम कर दिया। किसानों का कहना था कि यह सिर्फ एक विरोध नहीं, बल्कि सम्मान की लड़ाई है। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि हम टिकैत साहब की पगड़ी के मान-सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम जान दे सकते हैं, लेकिन सम्मान से समझौता नहीं करेंगे।

Meerut News : प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग
किसानों के प्रदर्शन के बीच टोल मैनेजर अनुज सोम और जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद किसान गाड़ियों सहित मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुए। हालांकि, पूरे रास्ते में हाईवे पर जबरदस्त जाम लगा रहा। अनुराग चौधरी ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस-प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता, तो मेरठ में एडीजी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस संबंध में रणनीति और तिथि की घोषणा कल की जाएगी। जिलाध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि जीआईसी ग्राउंड में होने वाली पंचायत का जो भी निर्णय होगा, मेरठ के किसान और भाकियू कार्यकर्ता उसका पालन पूरी मजबूती से करेंगे। उन्होंने दोहराया कि जो भी सम्मान को ठेस पहुंचाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कोई भी हो।

इस प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के साथ मेजर चिंदौड़ी, अनूप यादव, विनोद, सत्यवीर सिंह, हर्ष, बबलू, हरेंद्र, मोनू टिकरी, देशपाल हुड्डा, मुनेश, सुंदर जिटौली, अंकित दांगी, सत्येंद्र तालियान, बिट्टू, भोपाल, विनोद, सरदार जज सिंह, सरदार बंटी प्रधान, कपिल, हरमनजीत, अखिल सहित सैकड़ों किसान कार्यकर्ता शामिल रहे।

यह भी पढ़े…

Muzaffarnagar News : जन आक्रोश रैली के दौरान राकेश टिकैत पर हमला, वापस जाओ के लगे नारे

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून