ब्यूरो:- मनोज मिश्रा
Meerut News : किसान हितों के सबसे प्रबल संरक्षक “भारत रत्न” देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय “चौधरी चरण सिंह” जी की जयंती पर मेरठ कमिश्नरी पार्क स्थित प्रतिमा पर आम आदमी पार्टी मेरठ जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ माल्यार्पण कर नमन किया।
Meerut News : BJP कर रही नस्लों को बर्बाद
इस दौरान जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी ने जो कहा आज किसान कोम को उसपर अमल करना पड़ेगा चौधरी साहब ने कहा था। देश के किसानों को एक नजर अपने खेत पर, एक नजर दिल्ली पर रखनी पड़ेगी, खेत से नजर हटी तो फसल बर्बाद, दिल्ली से नजर हटी तो नस्ल बर्बाद हो जायेगी। आज हमारी नस्लों को बर्बाद करने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है। जब तक किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होगी तब तक देश की प्रगति संभव नहीं है।
आज कमिश्नरी पार्क पर माल्यार्पण के दौरान जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी हर्ष वशिष्ठ, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष फुरकान त्यागी, एससी-एसटी जिलाध्यक्ष भूप सिंह, जिला सचिव वैभव मलिक, कैंट विधानसभा उपाध्यक्ष सुबोध कुमार, जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहें।
Meerut News : किसान यूनियन ने किया था टोल प्लाजा जाम
आपको बता दें इससे पहले भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी चरण सिंह की 122वीं जयंती पर भारतीय किसान यूनियन मेरठ इकाई जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व भारी सैकड़ों की संख्या में लगभग दो दर्जन गाड़ियों में कार्यकर्ता किसान भूनी टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए और वहां नारेबाजी करके किसान राजधानी में आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने थोड़ी देर के लिए टोल पर जाम की स्थिति बन गई और इस पर टोल प्रशाशन के हाथ पैर फूल गए। उन्होंने व्यवस्था बनाकर किसानों कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर व्यवस्थित तरीके से रवाना किया।
यह भी पढ़े…
Meerut News : एमआईईटी के सीएसई छात्रों ने जीयूवीआई एचसीएल का किया औद्योगिक दौरा
