Lokhitkranti

Lucknow News : रशियन लुक के लिए प्लास्टिक सर्जरी करा स्पा-मसाज सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियां करती पकड़ी गई विदेशी लड़कियां

Lucknow News

Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्पा सेंटर और मसाज पार्लर की आड़ में अनैतिक गतिविधियों का नेटवर्क तेजी से फैलता जा रहा है। गोमती नगर, चिनहट, सुशांत गोल्फ सिटी, पीजीआई, आशियाना और हजरतगंज जैसे पॉश इलाकों में सैकड़ों स्पा सेंटर और मसाज पार्लर सक्रिय हैं, जिनमें से कई पर अवैध गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप हैं।

Lucknow News : विदेशी महिलाओं की बढ़ती संख्या
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ में कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, ओमान और रूस समेत कई देशों की करीब डेढ़ हजार से अधिक महिलाएं निवास कर रही हैं। इनमें से सैकड़ों विदेशी महिलाएं शहर के विभिन्न स्पा सेंटरों में कार्यरत हैं। पुलिस के अनुसार, इन सेंटरों में से कई पंजीकृत नहीं हैं और चोरी-छिपे संचालित किए जा रहे हैं। स्थानीय निवासियों और सोशल मीडिया पर मिल रही शिकायतों के अनुसार, कई स्पा सेंटरों में रात के समय संदिग्ध गतिविधियां होती हैं, लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा सख्त कार्रवाई नहीं की जाती। इससे प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Lucknow News : विदेशी नागरिकों के दस्तावेजों में अनियमितता
एफआरआरओ (Foreigners Regional Registration Office) की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा कई विदेशी महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। हाल ही में सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में एक स्पा सेंटर से छह थाई महिलाएं पकड़ी गईं, जिनके पास वर्क वीजा नहीं था। उनके पास केवल सेल-परचेज और ट्रेड एक्टिविटी से संबंधित वीजा थे, जिसके आधार पर उन्हें वापस भेज दिया गया। इसके अतिरिक्त, गोमतीनगर, ओमेक्स न्यू हजरतगंज और शक्ति अपार्टमेंट जैसे इलाकों से भी कई विदेशी नागरिकों को पकड़ा गया है। गोमतीनगर से पकड़ी गई चार महिलाएं ओमान की बताई गईं, जबकि शक्ति अपार्टमेंट से 11 विदेशी महिलाएं हिरासत में ली गईं।

Lucknow News : स्थानीय लोगों में बढ़ती नाराजगी
स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि कुछ इलाकों में स्पा सेंटरों की वजह से माहौल अराजक हो गया है। ओमेक्स न्यू हजरतगंज में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि यहां दो से ढाई हजार रुपये में कमरे किराए पर दिए जाते हैं और दिन-रात असामान्य गतिविधियां होती रहती हैं। इस पूरे मामले पर डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि राजधानी में जो भी विदेशी नागरिक आता है, उसे एफआरआरओ की मदद से ‘फॉर्म-सी’ भरना अनिवार्य होता है। इसी के जरिए स्थानीय पुलिस को जानकारी मिलती है। फिर भी मामले में विस्तृत जांच की जाएगी और सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े…

Meerut News : मेडिकल कॉलेज के बाथरूम में 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म, पैर के ऑपरेशन के लिए भर्ती थी बच्ची

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून