EPF withdrawal via UPI: कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने 30 करोड़ से अधिक सदस्यों को जल्द ही UPI के जरिए पीएफ का पैसा निकालने की सुविधा देने जा रहा है। इस नई व्यवस्था के तहत अब पीएफ निकासी (EPF Withdrawal via UPI) के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि BHIM ऐप के माध्यम से इंस्टेंट ट्रांसफर संभव होगा।
जानकारी के अनुसार, EPFO अगले दो से तीन महीनों में यह सुविधा शुरू करने की तैयारी में है। इसके लागू होते ही स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य अनुमत श्रेणियों (Permitted Categories) में अग्रिम पीएफ निकासी पर बैकएंड वेरिफिकेशन के बाद तुरंत पैसा सदस्य के UPI लिंक्ड बैंक खाते में भेज दिया जाएगा।
NPCI के साथ साझेदारी, SBI के जरिए होगा ट्रांसफर
इस नई डिजिटल पहल के लिए EPFO ने नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ साझेदारी की है। शुरुआत में यह सुविधा BHIM ऐप पर उपलब्ध होगी। सदस्य BHIM ऐप के जरिए पीएफ निकासी की रिक्वेस्ट भेज सकेंगे, जिसके बाद EPFO द्वारा बैकएंड में क्लेम की जांच और प्रमाणीकरण किया जाएगा।
जांच पूरी होने के बाद भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के माध्यम से स्वीकृत राशि तुरंत सदस्य के UPI से जुड़े बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूरी प्रक्रिया मौजूदा सिस्टम की तुलना में काफी तेज होगी।

Read More: अमेरिका ने जारी की लेवल-4 ट्रेवल एडवाइजरी, 21 देशों की यात्रा पर रोक
EPF Withdrawal via UPI: किन जरूरतों के लिए निकाल सकेंगे पैसा
EPFO की यह UPI आधारित सुविधा खासतौर पर अग्रिम (Advance) पीएफ निकासी के लिए होगी। इसके तहत सदस्य स्वास्थ्य संबंधी खर्च, शिक्षा विशेष परिस्थितियों (जैसे शादी, घर से जुड़ी जरूरतें आदि) के लिए सीधे BHIM ऐप से रिक्वेस्ट भेज सकेंगे। इससे कर्मचारियों को आपात स्थिति में पैसों की तुरंत उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
भविष्य में अन्य UPI ऐप्स तक होगा विस्तार
शुरुआती चरण में यह सुविधा केवल BHIM ऐप (EPF Withdrawal via UPI) पर ही उपलब्ध कराई जाएगी। हालांकि EPFO की योजना है कि भविष्य में इसे अन्य UPI आधारित फिनटेक एप्लिकेशनों तक भी विस्तारित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक सदस्यों को इसका लाभ मिल सके।
डिजिटल इंडिया की दिशा में यह कदम EPFO की सेवाओं को और अधिक तेज, पारदर्शी और यूजर-फ्रेंडली बनाएगा।
Read More: हरियाणा के नवगठित हांसी जिले में डॉ राहुल नरवाल ने संभाला पहला डीसी का कार्यभार
EPF Withdrawal via UPI: शुरुआत में लग सकती है निकासी सीमा
EPFO अधिकारियों के अनुसार, इस सुविधा के दुरुपयोग को रोकने के लिए शुरुआती दौर में निकासी की सीमा (Limit) तय की जा सकती है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि RBI द्वारा UPI ट्रांजैक्शन पर पहले से निर्धारित सीमाओं के कारण पूरी अनुमत पीएफ राशि को BHIM ऐप के जरिए एक साथ निकालना संभव नहीं हो सकता।
हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह सीमा (EPF Withdrawal via UPI) कितनी होगी। आने वाले समय में इस पर आधिकारिक घोषणा की जाएगी। मौजूदा प्रक्रिया से कितनी होगी तेजी फिलहाल, 5 लाख रुपये से कम के ऑनलाइन अग्रिम पीएफ क्लेम को ऑटो-मोड में निपटाने में कम से कम 3 कार्यदिवस लगते हैं।
वहीं, इससे अधिक राशि के लिए मैन्युअल प्रोसेसिंग की जरूरत होती है, जिसमें और ज्यादा समय लगता है। UPI आधारित इस नई सुविधा के लागू होने के बाद मिनटों में पैसा खाते में पहुंचने की उम्मीद है, जिससे कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
EPF Withdrawal via UPI: डिजिटल EPFO की दिशा में बड़ा कदम
EPFO की यह पहल न केवल कर्मचारियों के लिए सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि सरकारी सेवाओं को डिजिटल और रियल-टाइम बनाने की दिशा में भी एक अहम कदम है। UPI जैसी तेज और सुरक्षित भुगतान प्रणाली से जुड़ने के बाद पीएफ निकासी प्रक्रिया में पारदर्शिता और भरोसा दोनों बढ़ेंगे।
ये भी पढ़ें- भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ट्रायल के लिए तैयार, चीन-जर्मनी से भी ज्यादा ताकतवर तकनीक, जानिए हर डिटेल



