Hapur News: थाना बहादुरगढ़ गांव की सदरपुर में रविवार रात सर्पदंश की वजह से एक हे परिवार की तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी, हादसा उस वक़्त हुआ जब तीनो सदस्य घर की आंगन में ज़मीन पर सो रहे थे। चीख पुकार सुनकर इखट्टा हुए गांव वालों ने तीनो को अस्पताल में भर्ती कराया।
क्या है पूरा मामला
सदरपुर गांव में रहने वाले रिंकू सिंह मजदूरी करके अपने परिवार का खर्च चलाते है। उनकी पत्नी पूनम 12 वर्षीय बेटी साक्षी और 11 वर्षीय बेटा कनिष्क रविवार रात रोज की तरह ज़मीन पर बिस्तर लगा कर अपनी माँ के साथ सो रहे थे, जबकि पति रिंकू बेड पर सो रहे थे। रविवार रात ही उनके दोनों बच्चों व पत्नी पूनम को सांप ने डस लिया चीख पुकार सुनकर गांव वाले इखट्टा हुए और तीनो को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए जहाँ इलाज के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गयी। माँ को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज की दौरान माँ ने भी दम तोड़ दिया। एक हे परिवार की तीन लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है।
रविवार रात हुई थी घटना:-
https://lokhitkranti.com/a-snake-bit-the-mother-and-two-sleeping-children-at-home-the-children-died-and-the-mothers-condition-is-serious/



