Lokhitkranti

Kiara Advani News : ‘गेम चेंजर’ एक्ट्रेस की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, फैंस की बढ़ी चिंता

Kiara Advani News

Kiara Advani News : मुंबई में ‘गेम चेंजर’ के प्रमोशन के लिए एक इवेंट रखा गया, जिसमें राम चरण और कियारा आडवाणी सहित अन्य टीम के सदस्यों को शामिल होना था। लेकिन खबर आई है कि राम चरण के साथ फिल्म ‘गेम चेंजर’ में काम करने वाली एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि उनकी तबीयत के बारे में सटीक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस खबर ने उनके फैंस को चिंतित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, कियारा को आज सुबह अस्पताल ले जाया गया है। वह आज मुंबई में ‘गेम चेंजर’ के प्रमोशनल इवेंट में शामिल होने वाली थीं, लेकिन उनकी अनुपस्थिति से अटकलें तेज हो गईं। जिसके बाद, उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई, जिससे उनके फैंस और फिल्म की टीम में हलचल मच गई। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर कियारा के चाहने वाले उनकी जल्द स्वस्थ होने की दुआ करने में जुटे है। यहीं नहीं ट्विटर और इंस्टाग्राम पर उनके लिए ‘गेट वेल सून’ के संदेश ट्रेंड करने लगे है।

Kiara Advani News : 2 जनवरी को रिलीज हुआ था ट्रेलर
आपको बता दें कि ‘गेम चेंजर’ में राम चरण एक ईमानदार आईपीएस अधिकारी के रूप में नजर आने वाले हैं। जो एक भ्रष्ट राजनीतिक व्यवस्था से मुकाबला करते हुए दिखाई देंगे। कियारा आडवाणी गेम चेंजर के साथ साउथ में डेब्यू कर रही हैं। फैंस एक्ट्रेस की पहली साउथ फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में राम चरण के साथ कियारा आडवाणी, समुथिरकानी, एसजे सूर्या, श्रीकांत, प्रकाश राज और सुनील भी नजर आने वाले हैं। 2 जनवरी को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया था।

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून