Kazakhstan Plane Crash News : कजाकिस्तान के अक्टौ शहर के पास आज बुधवार को एक यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। जानकारी देते हुए मध्य एशियाई देश के आपात स्थिति मंत्रालय ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिला है कि विमान में मौजूद कुछ लोग जीवित बच गए हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंच गईं। विमान में लगी आग को बुझाने का काम जारी है।
Kazakhstan Plane Crash News : 105 यात्री और 5 चालक दल के सदस्य सवार
बता दें कि यह विमान अज़रबैजान एयरलाइंस संचालित करता था। जो बाकू से उड़ान भरकर रूस के चेचन्या के ग्रोज्नी जा रहा था। लेकिन, ग्रोज्नी में कोहरे के कारण इसका रूट बदल दिया गया था। कजाकिस्तान की स्थानीय मीडिया की मानें तो विमान में 105 यात्री और 5 चालक दल के सदस्य सवार थे। हालांकि, रॉयटर्स ने इस जानकारी की पुष्टि नहीं की है। वहीं दुर्घटना पर अज़रबैजान एयरलाइंस की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
हादसे का शिकार हुआ विमान अजरबैजान एयरलाइंस का है। कजाखस्तान के परिवहन मंत्रालय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान में 62 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। वहीं कजाखस्तान के स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि दुर्घटना में छह लोग बच गए। अजरबैजान ने एयरलाइन का हवाला देते हुए बताया कि दुर्घटना का कारण विमान और पक्षियों के झुंड के बीच टक्कर थी। हादसे का वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि किस तरह से एक विमान जमीन पर दुर्घटनाग्रस्त होकर आग के गोले में तब्दील हो जाता है।
यह भी पढ़े…
Uttar Pradesh News : 8 साल की बच्ची की अपहरण के बाद हत्या, बोरी में मिला शव
