Lokhitkranti

Karnataka News : बच्चों के मुंह में कपड़ा ठूंसकर मंदिर से लौट रही महिला के साथ गैंगरेप, तीनों गिरफ्तार

Karnataka News

Karnataka News : कर्नाटक के दावणगेरे जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक महिला के साथ उसके बेटों के आगे ही निजी बस में गैंगरेप किया गया है। शुरुआत में तो पुलिस ने मामला दबाने की कोशिश की लेकिन जब हंगामा हुआ तो पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरु कर दी। पुलिस ने ये कार्रवाई विजयनगर जिले के एसपी के दखल के बाद की है। महिला विजयनगर की रहने वाली है।

Karnataka News : अब पढ़े मामला…
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला अपने बच्चों के साथ दावणगेरे के हरपनहल्ली में उच्चंगीदुर्गा मंदिर के दर्शन करके बस से घर वापस लौट रही थी। इस बीच बस ड्राइवर, कंडक्टर और हेल्पर ने चन्नपुरा गांव के पास उसके साथ बलात्कार हुआ। ड्राइवर बस को चन्नापुरा के पास एक सुनसान जगह पर ले गया और बच्चों के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उनका मुंह बंद कर दिया। आरोपियों ने बच्चों के हाथ भी बांध दिए और उनके सामने ही उनकी मां के साथ सामूहिक बलात्कार किया।

Karnataka News : पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया
कुछ देर बाद खेतों में काम कर रहे किसान पहुंचे और महिला को बचाया। उन्होंने ड्राइवर प्रकाश मदीवालारा, कंडक्टर सुरेश और हेल्पर राजशेखर को पकड़कर अरासीकेरे पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपियों में से एक पर पहले से सात मामले दर्ज हैं। लेकिन इस मामले में शुरुआत में पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। उन्होंने एक खाली कागज पर पीड़ित के साइन ले लिए। पुलिस ने उसे दो हजार रुपए दिए और कहा कि नए कपड़े खरीद लो। पुलिस ने महिला से यह कहते हुए केस दर्ज न कराने की सलाह दी कि इससे महिला का जीना मुश्किल हो जाएगा।

कुछ दिन बाद स्थानीय नेताओं को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने महिला से संपर्क किया। इसके बाद नेताओं ने विजयनगर के एसपी श्रीहरि बाबू को घटना की जानकारी दी। घटना के बारे में पता चलने के बाद एसपी अरासीकेरे पुलिस स्टेशन पहुंचे और अपने सामने पीड़ित का बयान दर्ज करवाया। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून