Lokhitkranti

Karnataka News : प्याज की गिरती कीमत से नाराज़ किसान ने सड़क पर पलटा बोरा, फसल पर लोटकर जताया विरोध, दर्दनाक है ये वायरल वीडियो

Karnataka News

Karnataka News : देश में अन्नदाता की हालत एक बार फिर से चर्चा में है। कर्नाटक के विजयपुरा जिले में एक किसान ने प्याज की गिरती कीमतों के खिलाफ अनोखा लेकिन मार्मिक विरोध प्रदर्शन किया। जब बाजार में मेहनत की कमाई का उचित मूल्य नहीं मिला, तो वह मजबूरी और बेबसी में अपनी फसल को सड़क पर बिखेरकर खुद ही उस पर लोटने लगा। यह घटना बसवनबागेवाड़ी मंडी की है, जहां किसान प्याज की नीलामी के लिए पहुंचे थे। उम्मीद थी कि प्रति क्विंटल प्याज की कीमत 800 से 1,000 रुपये तक मिलेगी, लेकिन नीलामी महज 200 रुपये प्रति क्विंटल पर हुई। इतने कम दाम सुनते ही कई किसानों का गुस्सा फूट पड़ा।

Karnataka News : विरोध की मार्मिक तस्वीर
रोनिहाल गांव के एक किसान ने विरोध जताते हुए अपना प्याज से भरा बोरा हाईवे पर पलट दिया और उस पर लोटते हुए अपना आक्रोश जाहिर किया। इस दृश्य ने किसानों की स्थिति की गंभीरता को एक बार फिर उजागर कर दिया। तपती धूप में दिन-रात मेहनत करने के बाद जब फसल का उचित मूल्य नहीं मिलता, तो किसान की बेबसी सामने आ जाती है।

सड़क पर बिखरा प्‍याज और लोटता किसान... दर्द दे रहा अन्‍नदाता का ये वीडियो

Karnataka News : महाराष्ट्र से भी आई थी ऐसी ही तस्वीर
यह पहली बार नहीं है जब किसानों को ऐसी हालत से गुजरना पड़ा हो। हाल ही में महाराष्ट्र से भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया था, जहां एक किसान अपनी मूंगफली की फसल मंडी में बेचने गया, लेकिन बारिश के कारण सारी फसल उसकी आंखों के सामने बह गई। वो रोता रहा, अपनी फसल समेटने की कोशिश करता रहा, लेकिन सब व्यर्थ हो गया। किसानों की इस दशा ने कृषि व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या किसानों को उनकी मेहनत का सही दाम मिल पाएगा? क्या फसल की कीमतों में स्थिरता और पारदर्शिता लाई जा सकती है? ये सवाल अब और टाले नहीं जा सकते।

यह भी पढ़े…

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून