Lokhitkranti

IPS Transfer In UP : 32 IPS अफसरों के तबादलों से मचा हड़कंप, देखें किसे कहा मिली जिम्मेदारी

IPS Transfer In UP

IPS Transfer In UP : उत्तर प्रदेश में सोमवार को 32 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। डीजीपी मुख्यालय से 11 डिप्टी एसपी को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, जिलों में प्रशिक्षण पूरा करने वाले डिप्टी एसपी को नियमित तैनाती भी दी गई है। जारी तबादला सूची के अनुसार, बजरंग बली पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक मथुरा से सेनानायक 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर भेजा गया है। दिनेश यादव पुलिस अधीक्षक/उप सेनानायक 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद से सेनानायक 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद ट्रांसफर किया गया है। अजय प्रताप पुलिस अधीक्षक/उप सेनानायक 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली से सेनानायक 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र भेजा गया है।

IPS Transfer In UP : यहां देखें पूरी लिस्ट
ट्रांसफर लिस्ट में नेपाल सिंह पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक खीरी से सेनानायक 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर के लिए तबादला हुआ है। कमलेश बहादुर पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक यूपीपीसीएल आगरा से सेनानायक 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली, राकेश कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण विद्यालय पीटीएस जालौन से सेनानायक 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी, लाल भरत कुमार पाल पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक एएनटीएफ लखनऊ से सेनानायक 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर, अनिल कुमार यादव पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक चंदौली से पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी भेजे गए हैं।

रोहित मिश्रा पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर से पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ,शिवराम यादव पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण विद्यालय पीटीएस मेरठ से पुलिस अधीक्षक पीटीएस मेरठ,दीपेंद्र नाथ चौधरी पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया से पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट कानपुर,हेमंत कुटियाल, पुलिस उप महानिरीक्षण सेनानायक से पुलिस महानिरीक्षक एसएसएफ लखनऊ,शालिनी पुलिस उप महानिरीक्षक सेनानायक 41वीं पीएसी गाजियाबाद से पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी अनुभाग मेरठ,स्वप्लिन ममगाई पुलिस उपमहानिरीक्षक सेनानायक 49वीं पीएसी गौतमबुद्धनगर से पुलिस उपमहानिरीक्षक अतिरिक्त सचिव उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती पदोन्नति बोर्ड लखनऊ बनाया गया है।

इनके अलावाअरुण कुमार पुलिस उपमहानिरीक्षक/सेनानायक 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी से पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी अनुभाग अयोध्या, सूर्यकांत त्रिपाठी पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी से पुलिस उपमहानिरीक्षक फायर सर्विस मुख्यालय लखनऊ,विकास कुमार वैद्य पुलिस उपमहानिरीक्षक/सेनानायक 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर से पुलिस महानिरीक्षक स्थापना मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ,राजेश कुमार सक्सेना पुलिस महानिरीक्षक/सेनानायक 25वीं पीएसी वाहिनी रायबरेली से पुलिस उपमहानिरीक्षक पीटीएस सुल्तानपुर,सुनीता सिंह पुलिस उपमहानिरीक्षक/सेनानायक 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर से पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ,कमला प्रसाद यादव पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस मुख्यालय लखनऊ से पुलिस उपमहानिरीक्षक भ्रनिस लखनऊ भेजा गया है।

तेज स्वरूप सिंह पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्मिक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ,हृदेश कुमार पुलिस महानिदेशक/पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी से पुलिस उपमहानिरीक्षक ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ,डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह पुलिस महानिरीक्षक प्रतीक्षारत से पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मध्य जॉन लखनऊ,अपर्णा कुमार पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मध्य जोन लखनऊ से पुलिस महानिरीक्षक मानवाधिकार लखनऊ,अशोक कुमार पुलिस उपायुक्त अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर से पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना गोरखपुर बनाया गया है।

डीजीपी मुख्यालय से जारी तबादला लिस्ट में एलवी एंटवी देव कुमार अपर पुलिस महानिदेशक सीबीसीआईडी लखनऊ से अपर पुलिस महानिदेशक नियम एवं ग्रंथ लखनऊ,अतुल शर्मा पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रतीक्षारत लखनऊ से पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी अनुभाग कानपुर,शैलेन्द्र कुमार राय पुलिस अधीक्षक/कानून एवं व्यवस्था लखनऊ से पुलिस अधीक्षक लोक शिकायत मुख्यालय पुलिशानिदेशक लखनऊ,देवेंद्र कुमार सहायक पुलिस अधीक्षक बरेली से अपर पुलिस अध्यक्ष नगर शाहजहांपुर,आयुष श्रीवास्तव सहायक पुलिस अधीक्षक जौनपुर से अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर औरआलोक कुमार को सहायक पुलिस अधीक्षक झांसी से सहायक पुलिस अधीक्षक संभल भेजा गया है।

यह भी पढ़े…

Ghaziabad News : साथी पुलिसकर्मीयों के उत्पीड़न से तंग होकर सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान सुसाइड नोट में लिखा- ‘मैंने डीजल नहीं चुराया…’

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून