Muhammad Yunus Resignation: बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा मोड़ आ गया है। अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए अपने पद से इस्तीफे की घोषणा कर दी है। उनका यह फैसला ऐसे समय में आया है जब चुनाव में भारी जीत दर्ज करने वाले Tarique Rahman के नेतृत्व में नई सरकार बनने जा रही है।
यूनुस ने अपने विदाई संदेश में लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि अंतरिम सरकार का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, लेकिन देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की शुरुआत को रुकना नहीं चाहिए। यह घटनाक्रम पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद बने राजनीतिक परिदृश्य का नया अध्याय माना जा रहा है।
यूनुस का विदाई संदेश
अपने संबोधन में यूनुस ने कहा,’आज अंतरिम सरकार पद छोड़ रही है। लेकिन लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों की जो प्रक्रिया शुरू हुई है, उसे रोका न जाए,’ यूनुस ने अपने संबोधन में कहा। उन्होंने अगस्त 2024 में बांग्लादेश वापसी के दिन को ‘महान मुक्ति’ का दिन बताते हुए कहा,’वह महान मुक्ति का दिन था। कितना आनंदमय दिन था! दुनिया भर में बांग्लादेशी खुशी के आंसू बहा रहे थे। हमारे देश के युवाओं ने इसे एक राक्षस के चंगुल से मुक्त कराया।’ (Muhammad Yunus Resignation)
ISIS Uranium Niger: 1000 टन यूरेनियम पर ISIS की नजर, क्या दुनिया के लिए मंडरा रहा है परमाणु खतरा?
नई विदेश नीति और आत्मसम्मान की बात
यूनुस ने यह भी स्पष्ट किया कि अब बांग्लादेश किसी के सामने झुकने वाला देश नहीं है। उन्होंने कहा कि आगे से अंतरराष्ट्रीय संबंध “आपसी सम्मान और राष्ट्रीय हित” के आधार पर तय होंगे। उन्होंने दावा किया कि उनकी अंतरिम सरकार ने देश की संप्रभुता, राष्ट्रीय हित और गरिमा को केंद्र में रखकर विदेश नीति की नींव दोबारा स्थापित की। (Muhammad Yunus Resignation)

चुनाव में BNP की भारी जीत
हाल ही में हुए आम चुनावों में तारीक रहमान की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पार्टी ने 297 में से 209 सीटों पर विजय हासिल की। वहीं, Jamaat-e-Islami को 68 सीटें मिलीं, जबकि शेख हसीना की पार्टी को चुनाव लड़ने से ही रोक दिया गया था। (Muhammad Yunus Resignation)
कल होगा तारीक रहमान का शपथ ग्रहण
तारीक रहमान मंगलवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। यह समारोह ढाका में संसद परिसर के साउथ प्लाज़ा में आयोजित किया जाएगा। यूनुस ने चुनावी जीत पर BNP को बधाई देते हुए सत्ता औपचारिक रूप से नई सरकार को सौंपने की घोषणा कर दी है। (Muhammad Yunus Resignation)



