जिले के Ayushman Card धारकों को 24 घंटे बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान मित्रा नियुक्त किए जाएंगे। स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ सिविल अस्पताल में भी आयुष्मान मित्रा नियुक्त किए जाएंगे।
सिविल अस्पताल में अब तक चार आयुष्मान मित्रा नियुक्त किए जा चुके हैं। 3 और मित्रों की नियुक्ति की जानी है। अगर कोई भी मरीज अस्पताल आता है, तो मित्र उसका विवरण पोर्टल पर अपलोड करते हैं।
नहीं मिली Ayushman Card की सेवाएं
जानकारी के अनुसार मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पिछले कुछ दिनों से यह शिकायतें मिल रही थीं कि सिविल अस्पताल में Ayushman Card धारकों को संतोषजनक सेवाएं प्रदान नहीं की जा रही हैं।

ऐसे में सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा ने सिविल अस्पताल के हर एक डॉक्टरों को इस बात के स्पष्ट निर्देश दिए थे कि कहीं भी कोई लापरवाही न बरती जाए। अब व्यवस्था में सुधार लाने के उद्देश्य से 3 मित्रों की नियुक्ति की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार, सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा ने यह बताया कि अब सिविल अस्पताल की हर शिफ्ट में एक आयुष्मान मित्र की ड्यूटी जरूर रहेगी। अगर नर्सिंग ऑफिसर को मरीज को भर्ती करने में किसी तरह की कोई परेशानी आती है, तो मित्रा दस्तावेज तैयार करने में सहायता करेंगे।
Read More: Tote Bags: प्लास्टिक को अलविदा कहने का स्मार्ट और ट्रेंडी तरीका



