Lokhitkranti

Harnandipuram Township Scheme : अब आप भी सपना है गाजियाबाद में घर लेना, तो आपके लिए आई हैं अच्छी खबर

Harnandipuram Township Scheme : गाजियाबाद में आधुनिक आवास का सुनहरा अवसर
गाजियाबाद में रहने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन अवसर आने वाला है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा हरनंदीपुरम टाउनशिप योजना को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस योजना के तहत राजनगर एक्सटेंशन के पास एक हाईटेक टाउनशिप विकसित की जाएगी, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने 400 करोड़ रुपये की पहली किस्त को मंजूरी दी है, जिससे इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण और प्रारंभिक विकास कार्यों की प्रक्रिया तेज हो गई है। योजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा, जिसमें पहले चरण में पांच गांवों की भूमि को शामिल किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में तीन अन्य गांवों की जमीन को अधिग्रहण करने की योजना है।

Harnandipuram Township Scheme : कई चरणों में लागू होगी योजनाएं
योजना का पहला चरण: भूमि अधिग्रहण और विकास कार्य
हरनंदीपुरम टाउनशिप योजना के पहले चरण में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण पांच गांवों की कुल 350 हेक्टेयर भूमि को अधिग्रहित करेगा।

पहले चरण में शामिल गांव और भूमि का विवरण
गांव का नाम                         भूमि (हेक्टेयर में)
मथुरापुर                       –      14.6010
शमशेर                         –      86.5427
चंपतनगर                      –      33.9863
भनेड़ाखुर्द                     –       9.0630
नंगला फिरोज मोहनपुर   –      192.6514

जीडीए को सरकार द्वारा 400 करोड़ रुपये की पहली किस्त मंजूर होने के बाद, 400 करोड़ रुपये जीडीए अपनी ओर से भी निवेश करेगा। यह राशि किसानों से जमीन खरीदने और आधारभूत ढांचे के विकास पर खर्च की जाएगी।

दूसरे चरण में अधिग्रहण होने वाले गांव और भूमि का विवरण
गांव का नाम                    भूमि (हेक्टेयर में)
भोवापुर                   –        53.6546
शाहपुर निज मोरटा   –        66.4818
मोरटा                     –        5.1510

दूसरे चरण में इन तीन गांवों की जमीन किसानों की सहमति के बाद अधिग्रहण की जाएगी। इसके अतिरिक्त, इस योजना में ग्राम समाज की 27 हेक्टेयर भूमि को भी शामिल किया जाएगा। जीडीए पहले ही 19 हेक्टेयर भूमि अर्जित कर चुका है, जबकि 11 हेक्टेयर भूमि लैंड बैंक में उपलब्ध है।

Harnandipuram Township Scheme : एक आधुनिक और हाईटेक आवासीय योजना
हरनंदीपुरम टाउनशिप को एक हाईटेक और स्मार्ट टाउनशिप के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें अत्याधुनिक सुविधाएं और तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिससे यह गाजियाबाद के सबसे आधुनिक आवासीय क्षेत्रों में से एक बनेगा।
टाउनशिप की प्रमुख विशेषताएं:
1. जल प्रबंधन और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
2. टाउनशिप में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित जल प्रबंधन प्रणाली लागू की जाएगी, जिससे पानी की बर्बादी को रोका जाएगा।
3. रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जहां से ड्रेनेज और सीवरेज सिस्टम की निगरानी होगी।
4. सौर ऊर्जा का अधिकतम उपयोग

Harnandipuram Township Scheme : भूमि अधिग्रहण की रणनीति
हरनंदीपुरम योजना को लेकर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने बताया कि बृहस्पतिवार को लखनऊ में बैठक हुई, जिसमें शासन स्तर पर कैबिनेट की ओर से जीडीए को 400 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है, जो मार्च माह के शुरुआत में जीडीए को ट्रांसफर हो जाएगी। नई टाउनशिप के लिए जीडीए की ओर से संबंधित गांव के किसानों से जमीन खरीद के लिए सहमति बनाई जा रही है।

इस टाउनशिप के पूरा होने के बाद, यह क्षेत्र गाजियाबाद के सबसे प्रतिष्ठित आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों में शामिल हो सकता है, जिससे शहर के समग्र विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

Anshika Gupta
Author: Anshika Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून