Hapur News: खबर पिलखुवा कोतवाली इलाके के एक गाँव से आ रही है जहाँ गांव की रहने वाली विवाहिता ने देवर पर रेप और पति पर अप्राकृतिक संबन्ध बनाने का आरोप लगाया है साथ ही उसने यह भी कहा की दहेज़ की मांग पूरी ना होने पर उसकी हत्या का प्रयास भी किया गया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह है पूरा मामला
Hapur News: पिलखुवा कोतवाली इलाके की रहने वाली एक विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया की 18 जून 2023 को मुस्लिम रीति रिवाज के साथ गाजियाबाद जिले के थाना मुरादनगर के गांव नेकपुर के एक युवक के साथ निकाह हुआ था। जिसमे उसके पिता ने करीब 35 लाख रूपए खर्च किये थे। पीड़िता ने आरोप लगाया है की उसकी ससुराल वाले निकाह के बाद दहेज़ से खुश नहीं थे वह एक फॉर्च्यूनर कार और 20 तौले सोने की मांग करने लगे।
पति ने बनाए अप्राकृतिक संबन्ध
Hapur News: पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया की दहेज़ मिलने से ना खुश पति ने शादी की रात विवाहिता से अप्राकृतिक संबन्ध बनाए थे, जिसकी शिकायत विवाहिता ने अपने सास ससुर से भी की थी। एक अक्टूबर को पीड़ित महिला के साथ मारपीट करने के बाद जावेद उसे मायके छोड़कर चला गय। बाद 2 अक्टूबर को ससुराल पक्ष के लोग फिर से मायके आए और गलती मान विवाहिता को वापस अपने साथ लेकर चले गए।
देवर ने किया रेप
Hapur News: जावेद के मायके छोड़कर जाने के बाद ससुराल पक्ष के लोग 2 अक्टूबर को फिर से मायके आए और गलती मान विवाहिता को वापस अपने साथ लेकर चले गए। उसी रात पति की गैर मौजूदगी में देवर कमरे में घुस आया और जबरन रेप की वारदात को अंजाम दिया। पति जावेद से शिकायत करने के बाद सास, ससुर, पति, देवर, ननद ने उसका गलत दबाकर जान से मारने की कोशिश की, जिसके बाद विवाहिता ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने क्या कहा
Hapur News: पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह ने बताया कि विवाहिता की तहरीर के आधार पर पति, सास, ससुर, देवर और दो ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-new-rotary-club-sahibabad-donated-inverter-to-children/



