Hapur Latest News: पिलखुवा कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी लगी है, क्षेत्र में हुई दो चोरियों का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। तीनों चोरो से पुलिस ने हज़ारों रूपए की नगदी व सोने चाँदी के आभूषण भी बरामद किए।
Hapur Latest News: विस्तार में
पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में कुछ महीने पहले अज्ञात चोरों ने दो मकान से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कुछ साक्ष्य जुटाए थे और पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई थी। उन्होंने बताया पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर पता चला कि पिलर नंबर 20 पर चोरी करने की फिराक में तीन संदिग्ध खड़े है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो तीन चोर करने की योजना बना रहे थे।
Hapur Latest News: कुछ इस तरह हुई गिरफ्तारी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर पिलखुवा कोतवाली आई। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम फुरकान, समीर और साहिल बताया। इस दौरान उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले दो मकानों में चोरी की घटना को उन्होंने ही अंजाम दिया था। तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कर लिया है।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/hapur-latest-news-married-woman-dies-under/



