ब्यूरो चीफ:- विमल स्वामी
Hapur Latest News: बृहस्पतिवार को फ्रीगंज रोड पर स्थित भारतीय किसान यूनियन (टीकैत) के मुख्य जिला कार्यालय पर मासिक पंचायत का आयोजन किया गया जिसका संचालन धौलाना तहसील अध्यक्ष रविन्द्र सिंह और अध्यक्षता रामबीर सिंह द्वारा की गई। मासिक पकनचेत के दौरान किसान और मजदूरों की समस्याए रखी गई।
Hapur Latest News: जिला अध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने कहा
जिला अध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने कहा है कि राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर प्रदेश स्तरीय 26 नंवबर को जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। इसके साथ साथ ही सिंभावली शुगर मिल पर करीब एक सौ छ करोड़ और वही ब्रजनातपुर शुगर मिल पर करीब 53 करोड़ रुपए किसानों का बकाया गन्ना भुगतान है जिसके लिए भी जल्द रणनीति बनाई जाएगी और खाद व डीएपी की समस्या लगातार चल रही जिसका जल्द ही निस्तारण कराया जाएगा।
Hapur Latest News: क्या कहते है जिला गन्ना अधिकारी
जिला गन्ना अधिकारी सन आफरीन का कहना है कि किसानों के बकाया गन्ना भुगतान संभाली शुगर मिल और वह ब्रजनाथपुर शुगर मिल पर करीब 159 करोड़ रुपए बकाया है जिसमें धीरे धीरे बकाया गन्ना भुगतान चल रहा है और आज भी हमने करीब धौलान सोसायटी के करीब फाइल की तरफ जा रहा है वही हमारा लगातार प्रयास है कि जल्द से जल्द गन्ना भुगततान बढ़ाकर कम्प्लीट किया जाए।
इस मौके पर महिला विंग जिला अध्यक्ष नीलम त्यागी, जिला उपाध्यक्ष पूनम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कल्पना देवी, जिला महासचिव रमा शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सरिता देवी, जिला उपाध्यक्ष शोभा देवी, जिला सचिव राजवीरी देवी, जिला प्रवक्ता कुंवर खुशनूद, मेरठ मंडल संगठन मंत्री महिपाल सिंह उर्फ गुजराल, जिला मीडिया प्रभारी अमज़द खान, जिला संरक्षक पीके वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष नौशाद अली, जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर, धौलाना ब्लॉक अध्यक्ष उमेश राणा, बाबूगढ़ नगर अध्यक्ष शेखर चौधरी, जिला कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र सिंह, नीरज शर्मा, संगठन मंत्री पालू राम, नरेंद्र त्यागी ओमेंद्र बना तहसील संयोजक विनोद शर्मा, संजीव कुमार, सुशील कुमार, पवन त्यागी, जयराम सिंह, रामवीर सिंह समेत मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/hapur-breaking-news-review-of-consolidation/



